Cinema

Photos: साफ समंदर के किनारे जलवे बिखेर रहीं ‘हिना खान’, तस्वीरें देख फैन्स ने भरीं आहें



अभिनेत्री ‘हिना खान’ सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को अपनी झलक देती रहती हैं. सोशल मीडिया के जरिए हिना लगातार फैन्स के दिल में जगह बनाए हुए हैं. हिना खान वर्तमान में छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंची हैं. यहां पहुंचकर हिना खान ने साफ समंदर के सामने अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा. खुले-नीले आसमान के नीचे बैठकर हिना खान ने जमकर पोज दिए. हिना ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों को देखकर फैन्स भी आहें भर रहे हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता सीरीयल की एक्टर हिना खान की इन तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

Leave a Reply