Cinema

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शेयर की बेटी की फोटो, ‘पापा’ को इस अवतार में देखकर रो पड़ीं थीं शोरा


अपनी एक्टिंग की दम पर सड़क से लेकर सिनेमा तक पहुंचने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब देश के टॉप के एक्टर्स में शामिल हो गए हैं. लोगों ने नवाजुद्दीन की कला को खूब सराहा और उन्हें देश का नामचीन अभिनेता बना दिया.

अब करोड़ों लोग नावजुद्दीन के फैन बन गए हैं और उनकी झलकियों को देखना पसंद करते हैं. नवाजुद्दीन अपनी निजी जिंदगी को अपने स्टार्डम की छांव से दूर रखते हैं. हालांकि नवाज इंटरव्यू के दौरान अपने परिवार के किस्से फैन्स के साथ शेयर करते दिखते हैं.

ये लिखा कैप्शन
लाइम लाइट से बचने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकि ने पहली बार अपनी बेटी की फोटो फैन्स के साथ शेयर करते हुए प्यार जाहिर किया है. डॉटर्स डे के मौके पर नवाजुद्दीन ने अपनी बेटी शोरा की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि ‘आपकी स्माइल से ज्यादा कीमती कुछ भी नहीं है शोरा. हैप्पी डॉटर्स-डे’. नवाजुद्दीन सिद्दिकी का अपनी बेटी शोरा के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नवाजुद्दीन ने बताया था कि उनकी बेटी शोरा दुबई में रहती हैं और पढ़ाई कर रही हैं.

बेटी को लेकर बताया बड़ा किस्सा
नवाजुद्दीन मीडिया के बीच बने रहते हैं. अपनी निजी जिंदगी के संघर्ष के लेकर इंडस्ट्री में चल रहे तमाम विवादों को लेकर भी अपने विचार साझा करते हैं. हाल ही में द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में नवाज ने बेटी के साथ एक किस्सा शेयर किया था. नवाजुद्दीन ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि फिल्म हड्डी के पोस्टर रिलीज के बाद जब उनकी बेटी से बात हुई तो शोरा रोने लगीं. नवाज ने बताया कि उनकी बेटी को उनका महिला अवतार पसंद नहीं आया. शोरा को नवाज का पोस्टर देखकर अच्छा नहीं लगा. बता दें कि फिल्म हड्डी के पोस्टर में नवाजुद्दीन एक महिला के गेटअप में नजर आए थे.

बेटी शोरा के साथ बना चुके हैं रील
बता दें कि नवाजुद्दीन अब अभिनय की दुनिया का चमकता सितारा बन गए हैं. अपनी डार्क एक्टिंग स्किल्स के जरिए फर्श से लेकर अर्श तक पहुंचने वाले नवाज अपनी बेटी के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. नवाज बेटी शोरा के साथ रील्स में भी नजर आ चुके हैं. बीते कुछ समय पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी का गाना ‘बारिश की जाए’ रिलीज हुआ था. इस गाने पर नवाज ने अपनी बेटी शोरा के साथ इंस्टाग्राम रील भी बनाया था. नवाज के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की फिल्म ‘हीरोपंती-2’ में नजर आए थे. अब नवाज कंगना रनौत के साथ ‘टीकू वेड्स शेरू’, ‘बोले चूड़ियां’, ‘हड्डी’, ‘नूरानी चेहरा’ के साथ ‘जोहिरा सा रा रा’ में भी नजर आने वाले हैं.

Tags: Bollywood news, Nawazuddin siddiqui

Leave a Reply