Cinema

क्या ‘इंस्पेक्टर गालिब’ के रोल में नजर आएंगे शाहरुख खान? डायरेक्टर ने खुद बताया पूरा सच


डायरेक्टर मधुर भंडारकर की फिल्म ‘Babli Bouncer’ हाल ही में रिलीज हो गई है. अभिनेत्री तमन्ना भाटिया स्टारर यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज की गई है. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा है. बीते 23 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में तमन्ना ने शानदार अभिनय कर दर्शकों की तालियां बटोरी हैं.

इसके साथ ही डायरेक्टर मधुर भंडारकर अपनी अगली फिल्म ‘इंस्पेक्टर गालिब’ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिनों खबरें आईं थीं कि मधुर ने ‘इंस्पेक्टर गालिब’ के लिए शाहरुख खान से संपर्क किया है.
डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने बताया असली सच
कहा जा रहा था कि इस फिल्म में ‘इंस्पेक्टर गालिब’ की भूमिका में शाहरुख खान नजर आ सकते हैं. इसको लेकर मधुर भंडारकर का भी अब बयान सामने आ गया है. मधुर भंडारकर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अभी तक इस फिल्म के कास्टिंग के बारे में फैसला नहीं लिया है. इस फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है. लेकिन इसकी कास्टिंग पर अभी तक कोई काम नहीं हुआ है. इतना ही नहीं फिल्म की स्क्रिप्ट भी दोबारा देखनी पड़ेगी.

समय के अभाव में नहीं पा रहा काम
मधुर भंडारकर ने हाल ही में इंडियन एक्प्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया कि मैं काफी समय से बबली बाउंसर को लेकर व्यस्त था. भंडारकर ने कहा कि लॉकडाउन के बाद से जितना समय मिला उसमें बबली बाउंसर को तैयार करना पड़ा. हालांकि इस दौरान 2 फिल्मों की स्क्रिप्ट तैयार है. ‘इंस्पेक्टर गालिब’ की स्क्रिप्ट कंप्लीट हो चुकी है. अब बबली बाउंसर रिलीज हो गई है अब मेरा ध्यान ‘इंस्पेक्टर गालिब’ की स्क्रिप्ट पर है. मुझे स्क्रिप्ट को एक बार फिर देखना पड़ेगा. इसके बाद इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है.

लोगों को पसंद आई ‘बबली बाउंसर’
बीते 23 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई ‘बबली बाउंसर’ लोगों को काफी पसंद आ रही है. आईएमडीबी पर फिल्म की रेटिंग ‘4.5’ भी दी गई है. साथ ही फिल्म की कहानी को भी लोग पसंद कर रहे हैं. फिल्म में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के अभिनय को भी लोगों ने जमकर सराहा है. उनकी शानदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीता है. लेडी बाउंसर के किरदार में तमन्ना लोगों को काफी पसंद आईं हैं.

Tags: Actor Shahrukh Khan, Bollywood news, Madhur bhandarkar

Leave a Reply