Vikram Vedha Theme Song: पुष्कर-गायत्री द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) इस साल की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्मों में से एक है. 30 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान(Saif Ali Khan) की इस फिल्म का आज थीम सॉन्ग ‘बंदे’ रिलीज हो चुका है.
जारी हुए ‘विक्रम वेधा’ के थीम सॉन्ग के वीडियो में ऋतिक रोशन एक पावरफुल डायलॉग बोलते नजर आते हैं. वह कहते हैं कि “एक अपराध एक दंड, अगर अपराध करने वाले को सजा देते हैं तो करवाने वाला बच निकलता है और अगर करवाने वाले को सजा देते हैं तो करने वाला बच निकलता है. दोनों में से किसको सजा देंगे आप?”.
फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के टाइटल सॉन्ग ‘बंदे’ को मनोज मुंतशिर ने लिखा है और इसका संगीत सैम सी एस द्वारा दिया गया है. इस गीत को आवाज शिवम द्वारा दी गई है.
इससे पहले इसी महीने इस फिल्म का गाना ‘अल्कोहोलिया’ रिलीज हुआ था. यह गाना भी मनोज मुंतशिर द्वारा ही लिखा गया है.
बता दें, ‘विक्रम वेधा’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. दरअसल, यह 2017 में आई पुष्कर-गायत्री की ही तमिल फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का हिन्दी रीमेक है. इस फिल्म के प्रोडक्शन की शुरुआत पिछले साल अक्टूबर में हुई थी. यह फिल्म YNOT स्टूडियोज, फ्राइडे फिल्म वर्क्स, टी-सीरीज फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट और जिओ स्टूडियोज द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है.
मीडिया रिपोट्स की मानें तो, ‘विक्रम वेधा’ एक मल्टी स्टारर प्रोजेक्ट है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के अलावा अन्य कई सारे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में ऋतिक रोशन ‘वेधा’ का किरदार निभाएंगे तो वहीं सैफ अली खान बतौर ‘विक्रम’ नजर आएंगे. इस फिल्म में राधिका आप्टे, रोहित सराफ, योगिता बिहानी और सत्यदीप मिश्रा भी नजर आएंगे.
बता दें, इस फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान दूसरी बार बड़े पर्दे पर साथ आएंगे. इससे पहले दोनों फिल्म ‘ना तुम जानो ना हम’ में साथ काम कर चुके हैं. फिल्म का दर्शक लंबे वक्स से इंतजार कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Entertainment news.
FIRST PUBLISHED : September 26, 2022, 15:40 IST





