
ऐश्वर्या राय की तस्वीरें हुई वायरल (Photo Credit: Social Media)
नई दिल्ली:
ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन- 1’ (Ponniyan Selvan-I) जल्द ही पर्दे पर रिलीज होने वाली है. फिल्म के ट्रेलर ने लोगों की एक्साइटमेंट को डबल कर दिया है. जिसका जिक्र वे लगातार सोशल मीडिया पर कर रहे हैं. इस बीच फिल्म के सेट से लेकर प्रमोशन तक की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है. जिस पर लोग खूब प्यार लूटा रहे हैं. इसी कड़ी में सेट से कुछ तस्वीरें (Aishwarya Rai Bachchan BTS photos) वायरल हो रहीं हैं. जिसमें ऐश्वर्या फिल्म की दूसरी कास्ट के साथ सेल्फी (Aishwarya Rai Bachchan selfie) लेती दिख रहीं हैं. जिसे देखकर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
ஐஸ் வாரியம் !
கற்றுக் கொள்ள….
காற்று கொள்ளும் மூங்கில் துளைகளில் இருந்து இசை வரும் என கோடியாய் கொட்டிக் கிடக்கின்றது இப்பூமியில்.அப்படி
இப்பெண்ணிடமிருந்து…
தாயானப் பிறகும்,தான் விரும்பும் கலையை தொடர,ஆரோக்கியத்தை+அழகை காத்திட கடும் முயற்சியும்,விடா பயிற்சியும் செய்கிறார்conti pic.twitter.com/QNegeqscST
— Radhakrishnan Parthiban (@rparthiepan) September 26, 2022
आपको बता दें कि ये तस्वीरें एक्टर राधाकृष्णन पार्थिबन ने अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर की हैं. जिसमें देखा जा सकता है कि वो कभी ऐश्वर्या से बात करते दिख रहे हैं, तो कभी उनके साथ पोज देते. उनकी तस्वीरों (Aishwarya Rai Bachchan latest photos) पर कुछ ही समय में ढेर सारे लाइक्स आ गए हैं. एक्टर ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में तमिल भाषा का इस्तेमाल किया है. उन्होंने लिखा है, ‘आइस बोर्ड! सीखने के लिए…इस महिला से संगीत बांस के छेद से निकलकर हवा में बह रहा है…मां बनने के बाद भी, विदा अपने आर्ट को आगे बढ़ाते हुए खुद को स्वस्थ्य और सुंदर बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं.’
मणि रत्नम (Mani Ratnam ponniyan selvan-1) के निर्देशन में बनी इस फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन I’ में विक्रम, कार्थी, प्रकाश राज, जयराम, तृषा कृष्णन, जयम रवि, शोभिता धूलिपाला और ऐश्वर्या लक्ष्मी स्क्रीन (Ponniyan Selvan-I starcast) शेयर कर रहे हैं. गौरतलब है कि ये फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास पर आधारित है. यह फिल्म साउथ के एक शक्तिशाली राजा अरुलमोझीवर्मन के शुरुआती दिनों की कहानी है, जो आगे चलकर महान चोल सम्राट राजराजा चोल प्रथम बन गए. फैंस तमाम दिग्गज कलाकारों की इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
संबंधित लेख
First Published : 26 Sep 2022, 03:12:02 PM
For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.





