Cinema

बेबो ने की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की तारीफ, पति को बताया- सबसे अच्छा…


News Nation Bureau | Edited By : Vaishnavi Dwivedi | Updated on: 27 Sep 2022, 10:30:46 AM

7575849

Saif Ali Khan, Kareena Kapoor (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली :  

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) शुक्रवार यानी 30 सितंबर को रिलीज हो रही है. उनकी इस फिल्म का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं. वहीं सैफ (Saif Ali Khan) की बेगम करीना कपूर खान ने फिल्म (Vikram Vedha) पर अपना रिएक्शन शेयर किया है, जो कपल के फैंस को काफी अच्छा लगा है.  बेबो ने एक नोट के जरिए पति पर प्यार बरसाया है. नोट में अदाकारा ने लिखा, ‘सबसे अच्छी फिल्म. सबसे अच्छा अभिनेता. सबसे अच्छी कहानी, सबसे अच्छा निर्देशक. क्या फिल्म है. ब्लॉकबस्टर.’ उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. 

यह भी जानिए –  Alia Bhatt की इस आदत से परेशान हैं Ranbir Kapoor

वहीं एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के पिता, राकेश रोशन ने भी फिल्म देखी और तारीफ में लिखा-  ‘विक्रम वेधा देखा, निर्देशक, अभिनेताओं और टीम को बहुत अच्छा श्रेय वाह!’. अगर इस फिल्म की बात करें तो फिल्म ‘विक्रम वेधा’ एक तमिल फिल्म की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन एक गैंगस्टर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. जबकि सैफ इस एक्शन ड्रामा में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगे.  

आपको बताते चलें कि फिल्म में अपने पुलिस एक्टिंग के लिए सैफ (Saif Ali Khan) ने काफी मेहनत की है. उन्होंने (Saif Ali Khan) असली हथियारों से प्रशिक्षण भी लिया था. बता दें, निर्देशक पुष्कर और गायत्री ने खुलासा करते हुए बताया कि, ‘हम उनकी कड़ी मेहनत से हैरान थे जिसमें वास्तविक हथियारों के साथ अपार अभ्यास और असली हथियार का उपयोग करने की कवायद को समझना शामिल था. सैफ ने बहुत मेहनत की है और उनके शिल्प के प्रति उनका जुनून उनमें दिखाई देता है.’






संबंधित लेख

First Published : 27 Sep 2022, 10:29:26 AM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply