Cinema

अपने बॉडी डबल को देखकर खिल उठे अमिताभ बच्चन, फोटो खिंचाकर दिया आर्शीवाद


अमिताभ बच्चन बॉलीवुड का सबसे बड़ा सितारा हैं. करोड़ों लोग अमिताभ बच्चन के फैन हैं. लोग आज भी अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहते हैं. वहीं अमिताभ बच्चन भी फैन्स से मिलकर खुश हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है.

जिसमें अमिताभ बच्चन अपने बॉडी डबल को देखकर खिल उठते हैं. इतना ही नहीं वेनिटी के बाहर खड़े अपने बॉडी डबल शशिकांत के साथ अमिताभ फोटो भी खिंचाते हैं और पैर छूने पर आर्शीवाद भी देते हैं.

दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं शशिकांत
बता दें कि शशिकांत दर्शकों के बीच कापी पॉपुलर हैं. अमिताभ बच्चन की तरह दिखने वाले शशिकांत की आवाज भी अमिताभ बच्चन से मिलती है. शशिकांत, अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन हैं. शशिकांत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें वे अमिताभ बच्चन की वेनिटी वेन के बाहर खड़े होते हैं. इसके बाद अमिताभ बच्चन बाहर आते हैं और उन्हें देखकर खिल उठते हैं. शशिकांत भी अपने चहेते स्टार को देखकर खुश होते हैं और उनके पैर छूते हैं. अमिताभ भी शशिकांत को आर्शीवाद देते नजर आ रहे हैं.

जंजीर फिल्म ने बदल दी शशिकांत की जिंदगी
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में शशिकांत ने बताया था कि मैं अमिताभ बच्चन का बहुत बड़ा फैन हूं. मैंने उनकी सारी फिल्में देखी हैं. बचपन से ही मैं अमिताभ का बड़ा प्रशंसक रहा हूं. बचपन में घरवालों से छिपकर मैं अमिताभ बच्चन की फिल्में देखा करता था. शशिकांत ने बताया कि उन्होंने अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी देखी थी. लेकिन फिल्म जंजीर ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी.

इन फिल्मों में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन
बता दें कि अमिताभ बच्चन हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखे गए थे. इसके साथ ही अमिताभ बच्चन फिल्म गुडबाय में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में अमिताभ के साथ रश्मिका मंधाना और नीना गुप्ता शामिल हैं. इसके साथ ही सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई में भी अभिनय करते नजर आएंगे. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ अनुपम खैर भी नजर आएंगे. इसके साथ ही प्रोजेक्ट के में अमिताभ बच्चन प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ भी नजर आने वाले हैं.

Tags: Bollywood news

Leave a Reply