अभिनेत्री अनन्या पांडे ने चंद फिल्मों के जरिए इंडस्ट्री में अपना पैर जमा लिया है. कुछ ही फिल्मों के साथ अनन्या अब मुख्य अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हो चुकी हैं. फिल्मों के बाद अनन्या अब ओटीटी में धांसू एंट्री लेने जा रही हैं.
अनन्या जल्द ही Dharmatic Entertainment की फिल्म ‘Call Me Bae’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में अनन्या एक अमीर खानदान की लड़की का किरदार निभाएंगी जो फैशन की दुनिया में अपने संघर्ष को उजागर करेगी.
कॉलिन डी’कुन्हा करेंगे डायरेक्ट
बता दें कि अनन्या पांडे स्टारर इस ओटीटी फिल्म को कॉलिन डी’कुन्हा डायरेक्ट कर रहे हैं. कुन्हा संजू फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं. यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के अंदर आने वाले धर्मेटिक एंटरनेटमेंट द्वारा बनाई जाएगी. इस फिल्म में अनन्या एक अमीर घराने की लड़की का किरदार निभाएंगी, जिसे एक स्कैंडल के चलते परिवार से बेदखल कर दिया गया है. इस फिल्म की कहानी इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर और रोहित नायर ने लिखी है.
धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म से ही किया था डेब्यू
बता दें कि करण जौहर और अनन्या पांडे काफी करीबी माने जाते हैं. अनन्या के पिता चंकी पांडे कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. ऐसे में करण की करीबी मानी जानी वाली अनन्या ने अपने करियर की शुरुआत धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से ही की थी. इसके साथ ही अब अनन्या पांडे की इस फिल्म से दर्शकों को कुछ नया देखने की उम्मीदें हैं. हालांकि इस फिल्म के बारे में अभी तक ज्यादा डिटेल साझा नहीं की गईं हैं.
ड्रीम गर्ल 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं अनन्या
बता दें कि अनन्या जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ ड्रीम गर्ल 2 में नजर आने वाली हैं. कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म की घोषणा की गई थी. इस फिल्म में अनन्या पांडे अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ नजर आने वाली हैं. इसकी शूटिंग चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनन्या अभी ड्रीम गर्ल की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसके बाद अगली फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ananya Pandey, Bollywood news
FIRST PUBLISHED : September 27, 2022, 19:16 IST





