Deepika Padukone Admitted To Hospital: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को सोमवार की रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में अभिनेत्री के कई टेस्ट भी किए गए, जिसमें आधा दिन के करीब गुजर गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, अब तक अभिनेत्री या उनकी टीम की ओर से इस पर कोई कंफर्मेशन नहीं दिया गया है.
Pinkvilla की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने बेचैनी की शिकायत की थी. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, दीपिका अब बेहतर महसूस कर रही हैं. हमने अभिनेत्री के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट पाने के लिए एंटरटेनमेंट पोर्टल ने दीपिका की टीम से संपर्क किया था, लेकिन हमें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.
इससे पहले कुछ महीने पहले भी दीपिका पादुकोण को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कथित तौर पर दीपिका को हार्ट रेट बढ़ने के बाद बैचेनी की समस्या के चलते अस्पताल ले जाया गया था. वह इस दौरान साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ प्रोजेक्ट के की शूटिंग कर रही थीं. अभिनेत्री को आधे दिन के लिए कामिनेनी अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए भर्ती कराया गया था.
हालांकि, दीपिका इलाज के तुरंत बाद अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग के लिए सेट पर लौट आईं. फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ प्रभास के साथ दीपिका की पहली फिल्म है. इसमें अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में हैं. इस साल की शुरुआत में, गुरु पूर्णिमा के दिन, अमिताभ बच्चन ने प्रभास-स्टारर फिल्म के लिए शुरुआती शॉट दिए थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood, Deepika padukone
FIRST PUBLISHED : September 27, 2022, 17:48 IST





