देश में जासूसों की कहानियों पर बनने वाली फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है. इसका सबूत ऐसी कई फिल्में हैं जिन्होंने दर्शकों के दिल में जगह बनाई है. इनमें ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’ जैसी फिल्में शामिल हैं. अब इसी तर्ज पर बन रही शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘पठान’ को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है.
सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा है कि फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान के साथ सलमान खान भी नजर आने वाले हैं. सोशल मीडिया में वायरल इस फोटो के बाद दावा किया जा रहा है कि शाहरुख की इस फिल्म में सलमान खान कैमियो करते नजर आएंगे.
क्या है दावे का सच?
दरअसल सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है. जिसमें सलमान खान किसी से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं. इस फोटो को पोस्ट कर सोशल मीडिया यूजर्स ने दावे किए हैं कि फिल्म पठान में सलमान खान कैमियो कर रहे हैं. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. सलमान और शाहरुख खान के फैन्स केवल फोटो देखकर ही उत्साहित हैं. कई फैन्स दोनों को साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं.
‘पठान’ फिल्म में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं.
टाइगर 3 में शाहरुख खान करेंगे कैमियो
वहीं सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ में शाहरुख भी कैमियो करते नजर आएंगे. इस फिल्म में सलमान खान पुरानी भूमिका में नजर आने वाले हैं. वहीं शाहरुख खान भी इस फिल्म में नजर आएंगे. इसको लेकर शाहरुख खान भी कहा है कि सलमान खान के साथ काम करना हमेशा से ही एक अच्छा अनुभव रहा है. शाहरुख ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि सलमान खान के साथ काम करके एक दोस्त और भाई जैसा अनुभव होता है.
25 जनवरी को रिलीज होगी शाहरुख की फिल्म पठान
वहीं ‘पठान’ की बात करें तो इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं. इसके साथ दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है. फैन्स लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Actor Shahrukh Khan, Bollywood news, Salman khan
FIRST PUBLISHED : September 27, 2022, 16:27 IST





