सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने अपने बेबी बॉय के जन्म को एक महीने पूरे होने पर उसकी पहली झलक साझा की थी. इस कपल के बेबी बॉय के जन्म के बाद से ही सोनम कपूर के फैन्स बच्चे की झलक देखना चाहते थे. पर एक महीने के इंतजार के बाद आखिरकार सोनम ने अपने फैन्स की ये ख्वाहिश पूरी कर दी .
सोनम कपूर और आनंद आहूजा दोनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर कर अपने बेटे की झलक दिखाई थी. इसके साथ ही इस कपल ने अपने बेटे के नामकरण की भी जानकारी दी थी. हाल ही में सोनम ने अपने बेटे वायु की एक और झलक दी है.
एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी दादी निर्मल कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ अपनी और अपने बेटे की तस्वीर शेयर की है. सोनम ने अपनी दादी की दो तस्वीरें शेयर की हैं. पहली फोटो सोनम के बचपन की है और दूसरी फोटो उनकी दादी और उनके बेटे वायु की है.
सोनम कपूर ने अपनी दादी निर्मल कपूर के जन्मदिन पर यह फोटो शेयर की. (फोटो साभार – instagram @sonamkapoor)
इस फोटो के कैप्शन में सोनम लिखती हैं “हैप्पी हैप्पी बर्थडे दादी लव यू”. उनकी इस फोटो पर उनकी चाची महीप कपूर ने भी दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट किया है.
सोनम ने बताया था बेटे के नाम के पीछे का कारण-
सोनम कपूर ने इससे पहले अपने बेटे वायु की फोटो उनके नामकरण के फंक्शन के बाद शेयर की थी. उस फोटो के कैप्शन में उन्होंने एक लंबा पोस्ट लिख कर यह जानकारी दी थी कि उनके बेटे का नाम ‘वायु’ शास्त्रों और हिंदू देवताओं हनुमान और भीम से प्रेरित है जो अपार साहस और शक्ति का प्रतीक हैं. साथ ही वायु हनुमान, भीम और माधव के आध्यात्मिक पिता हैं और वे हवा के अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली स्वामी हैं. वायु पंच तत्वों में से एक है. उन्होंने आगे अपने फैन्स का धन्यवाद करते हुए लिखा था कि “वायु और उसके परिवार के लिए आपकी निरंतर शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Anand Ahuja, Entertainment news., Sonam kapoor
FIRST PUBLISHED : September 27, 2022, 19:00 IST




