Saif Ali Khan and Hrithik Roshan Video: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) स्टारर ‘विक्रम-वेधा’ लगातार चर्चा में बनी हुई है. दोनों ही अभिनेताओं के फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. फिल्म की रिलीज को अब बस 2 दिन बचे हैं. यह 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. ऐसे में ‘विक्रम-वेधा’ यानी सैफ अली खान और ऋतिक रोशन इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के लिए अब सैफ अली खान और ऋतिक रोशन के लिए दिल्ली पहुंचे, जहां एयरपोर्ट से दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ऋतिक रोशन दिल्ली एयरपोर्ट पर अल्कोहोलिया सॉन्ग पर डांस मूव्ज की प्रेक्टिस कर रहे हैं. इसी बीच सैफ अली खान की एंट्री करते हैं और ऋतिक के साथ डांस करने लगते हैं. सोशल मीडिया पर दोनों का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. एक्टर्स के कई फैनपैज पर इनका यह वीडियो शेयर किया है.
ऋतिक रोशन ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘असली विक्रम-वेधा ऐसे व्यवहार करते हैं. वेधा डांस स्टेप भूल गया, विक्रम सब गलत सिखा रहा है.’ इसके साथ ही उन्होंने कुछ लाफिंग इमोजी भी पोस्ट किए हैं. वीडियो पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिया और मजेदार कॉमेंट किए हैं.
‘विक्रम वेधा’ इसी नाम की एक तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक है, जिसमें आर माधवन और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. ‘विक्रम वेधा’ की कहानी ट्विस्ट और टर्न से भरी है, क्योंकि एक सख्त पुलिस वाला विक्रम (सैफ अली खान), एक खूंखार गैंगस्टर वेधा (ऋतिक रोशन) को ट्रैक करने और उसका पीछा करने के लिए निकलता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood, Hrithik Roshan, Saif ali khan
FIRST PUBLISHED : September 27, 2022, 17:14 IST





