फाल्गुनी पाठक(Falguni Pathak) के फेमस गाने ‘मैंने पायल है छनकाई’ को नेहा कक्कड़(Neha Kakkar) द्वारा रीक्रिएट किए जाने के बाद से ही दोनों गायिकाओं के बीच खींचतान जारी है. लेकिन जहां ओरिजिनल सॉन्ग की गायिका फाल्गुनी पाठक ने रीक्रिएटेड वर्शन पर अपनी नाराजगी जाहिर की. वहीं ओरिजिनल गाने के वीडियो में नजर आने वाले एक्टर विवान भटेना (Vivan Bhathena) को इस रीक्रिएटेड वर्शन से कोई समस्या नहीं है.
हाल ही में विवान भटेना ने एक मीडिया पोर्टल को बताया कि जब से नेहा कक्कड़ का गाना ‘ओ सजना’ रिलीज हुआ है, तब से उनके इन बॉक्स में मैसेजेस की बाढ़ आ गई है. वह कहते हैं कि लोग उन्हें तरह-तरह के मैसेज कर रहे हैं. कोई लिखता है ‘नेहा ऐसा कैसे कर सकती हैं’, तो कोई कहता है कि ‘उन्होंने गाना खराब कर दिया है’ और भी बहुत कुछ.
विवान आगे कहते हैं कि उन्हें इस गाने के रीक्रिएटेड वर्जन से कोई दिक्कत नहीं है. उनके मुताबिक कोई भी किसी व्यक्ति से रीइन्वेंट करने की कोशिश पर नाराज नहीं हो सकता है. हालांकि यह बेहतर होता कि गायक ओरिजिनल सॉन्ग गाते लेकिन ‘मैंने पायल है छनकाई’ इतना खूबसूरत क्लासिक गाना है जो फिर से देखने लायक भी है.
इस दौरान विवान भटेना ओरिजिनल म्यूजिक वीडियो में कास्ट किए जाने के किस्से को याद करते हुए बताते हैं कि इस वीडियो में उनकी कास्टिंग महज एक इत्तेफाक था.
एक्टर विवान कहते हैं कि वह बस अपने एक दोस्त के साथ गए थे जो ट्रायल कर रहा था, पर फिर कास्टिंग टीम में से किसी के पूछे जाने पर उन्होंने वीडियो के लिए हां कर दिया था.
विवान भटेना ने मॉडलिंग से की थी अपने करियर की शुरुआत-
पूर्व मिस्टर इंडिया वर्ल्ड विवान भटेना ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी. जिसके बाद उन्हें ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘मायका’ और ‘कुमकुम’ जैसे सीरियल में देखा गया था. 2016 में विवान ने खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लिया था. इस शो से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood, Entertainment, Neha Kakkar
FIRST PUBLISHED : September 27, 2022, 23:35 IST





