Cinema

Bigg Boss 16 में ये पुराने कंटेस्टेंट्स लगाएंगे आग


News Nation Bureau | Edited By : Vaishnavi Dwivedi | Updated on: 27 Sep 2022, 11:47:02 AM

BB187585

Hina KHan (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली :  

शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) की शुरुआत जल्द होने वाली है. दरअसल, 1 अक्टूबर से आप शो को देख पाएंगे.  शो  (Bigg Boss 16) में कई जाने माने एक्टर्स शिरकत करेंगे. हाल ही में कई कंटेस्टेंट्स के वीडियो सामने आए हैं, जो मेकर्स ने जारी किए हैं. उनके लुक से उनको पहचान पाना मुश्किल हो रहा है.  ये कंटेस्टेंट्स इसलिए पहचान में नहीं आ रहे हैं क्योंकि इन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है, दर्शक सदस्यों को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा हर बार की तरह पुराने सदस्य भी शो  (Bigg Boss 16) में नजर आएंगे, जो काफी दिलचस्प होने वाला है. तूफानी सीनियर्स अपनी हुकूमत चला पाते हैं या नए उनको अपने अंदाज से मात देते हैं यह देखने लायक होगा. 

यह भी जानिए –  Madhur Bhandarkar को तलाश है एक ‘गालिब’ की, खुद किया खुलासा

आपको बता दें कि शो  (Bigg Boss 16) में आने वाले दो सीनियर्स के नाम सामने आए हैं. ये दो कंटेस्टेंट्स कोई और नहीं हिना खान (Hina KHan)और करण कुंद्रा (Karan kundrra)हैं. हिना खान ‘बिग बॉस 11’ की रनर अप रहे चुकी हैं. जबकि करण कुंद्रा 15 के फाइनलिस्ट थे. हिना खान और करण कुंद्रा बतौर सीनियर शो में हिस्सा लेंगे.  वहीं खबर आ रही है कि गौहर खान, करिश्मा तन्ना और तनीषा मुखर्जी भी शो में बतौर सीनियर्स शामिल होंगी.

हालांकि मेकर्स ने अभी तक किसी भी सदस्य का नाम खुलकर नहीं बताया है. अब लोगों को शो के प्रति और भी ज्यादा एक्साइटमेंट हो रही है. क्योंकि पुराने सदस्यों को चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी चौड़ी है. कहा जाए तो शो  (Bigg Boss 16) इस बार टफ होने वाला है. 






संबंधित लेख

First Published : 27 Sep 2022, 08:27:59 AM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply