Cinema

Yash Raj Chopra Birth Anniversary | यश राज चोपड़ा की आज 90वीं बर्थ एनिवर्सरी, पढ़ें उनके जीवन से जुड़ी सुनी अनसुनी बातें | Navabharat (नवभारत)


Yash Raj Chopra Birth Anniversary

Photo – Social Media

मुंबई : यश राज चोपड़ा (Yash Raj Chopra) का जन्म 27 सितंबर 1932 को लाहौर (Lahore), पंजाब (Punjab) में एक पंजाबी हिंदू खत्री परिवार (Punjabi Hindu Khatri Family) में हुआ था। उनके पिता ब्रिटिश पंजाब प्रशासन के पीडब्ल्यूडी डिवीजन में एकाउंटेंट थे। यश राज चोपड़ा बॉलीवुड फिल्मों के जाने-माने फिल्म निर्देशक और फिल्म निर्माता थे। वो यश राज फिल्म्स के संस्थापक थे। यश राज आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन वो आज भी अपने प्रशंसकों के दिल में है। आज उनकी 90वीं बर्थ एनिवर्सरी है। यश राज चोपड़ा 6 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 8 फिल्मफेयर पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों को हासिल कर चुके थे। उन्हें साल 2001 में भारत सरकार द्वारा दादा साहब फाल्के पुरस्कार और 2005 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

यश राज चोपड़ा ने अपने फिल्म निर्देशक करियर की शुरुआत साल 1959 में फिल्म ‘धूल का फूल’ के साथ किया था। इसके बाद वो 1961 में फिल्म ‘धर्मपुत्र’ में काम किए थे। साल 1970 में यश राज चोपड़ा ने अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी यश राज फिल्म्स की स्थापना किया था। जिसकी पहली प्रोडक्शन फिल्म ‘दाग: ए पोएम ऑफ लव’ थी। जो साल 1973 में रिलीज हुई थी। यश राज चोपड़ा ने साल 1993 में थ्रिलर ‘डर’ का निर्देशन किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। उसके बाद उन्होंने फिल्म ‘दिल तो पागल है’, ‘वीर-ज़ारा’, ‘जब तक है जान’ फिल्मों का निर्देशन किया। साल 1970 में यश राज चोपड़ा ने पामेला सिंह से शादी की जिनसे उनके दो बेटे आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा हैं।

यह भी पढ़ें

आदित्य चोपड़ा एक फिल्म निर्देशक और निर्माता हैं और यशराज फिल्म्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं, जबकि उदय एक सहायक निर्देशक से अभिनेता बने हैं, जिन्होंने साल 2000 में अपने भाई के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मोहब्बतें’ में अभिनय की शुरुआत की थी। 13 अक्टूबर 2012 को, यश राज चोपड़ा को डेंगू बुखार हुआ था। जिसके बाद उन्हें मुंबई के बांद्रा में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 21 अक्टूबर को 80 साल की उम्र में यश राज चोपड़ा की मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के चलते मृत्यु हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार 22 अक्टूबर 2012 को पवन हंस श्मशान घाट में हुआ था।

Leave a Reply