ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की आागमी फिल्म ‘विक्रम वेधा’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. फिलहाल फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म में ऋतिक का इंटेस विलेन वाला लुक लोगों का पसंद आ रहा है.
वहीं दूसरी ओर पुलिस ऑफिसर की भूमिका में सैफ अली खान भी फैंस दिल जीतने में कामयाब हो रहे हैं. मेकर्स ने भी दमदारों किरदारों में नजर आ रहे स्टार कास्ट को फीस दिल खोलकर कर दी है.
वॉर फिल्म में नजर आए थे ऋतिक
गौरतलब है कि ऋतिक रोशन पिछली बार साल 2019 में फिल्म ‘वॉर’ में नजर आए थे. इसके बाद वह अब ‘विक्रम वेधा’ से वापसी कर रहे हैं. खबरों की मानें तो बाकी स्टार की तुलना में इस फिल्म से ऋतिक सबसे ज्यादा फीस चार्ज कर रहे हैं. उन्होंने फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने के लिए 50 करोड़ रूपए वसूले हैं. वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरी ओर सैफ अली खान ने फिल्म के लिए 12 करोड़ रूपए चार्ज किए थे. बात अगर फिल्म में सैफ के दमदार लुक की करें तो वह अपने डैशिंग लुक से लोगों को अपना दीवाना बना रहे हैं.
राधिका आप्टे भी आएंगी नजर
बता दें सैफ अली खान और ऋतिक रोशन के अभिनय से सजी मोस्टअवेटेड फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में राधिका आप्टे वकील के किरदार में नजर आने वाली हैं. साथ ही फिल्म में वह सैफ अली खान की ऑन स्क्रिन पत्नी की भूमिका में भी नजर आएंगी. रिपोट्स के मुताबिक राधिका ने इस फिल्म के लिए तीन करोड़ रूपए फीस चार्ज की है.
रोहित सराफ भी दिखेंगे
इतना ही नहीं इस फिल्म में ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आ चुके रोहित सराफ भी अहम भूमिका में हैं. रोहित अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं वह नेशनल क्रश बन चुके हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित ने एक करोड़ रूपए फीस चार्ज की है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood news
FIRST PUBLISHED : September 28, 2022, 20:39 IST





