अभिनेत्री जूही चावला पर्यावरण को लेकर काफी जागरूक रहती हैं. जूही चावला ने अब 100 पेड़ लगाने का फैसला किया है. जूही ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है. जूही ने पोस्ट कर बताया कि रणबीर कपूर, लता मंगेशकर और उनके भाई बॉबी चावला के जन्मदिन पर उन्होंने 100 पेड़ लगाने का फैसला किया है.
पोस्ट शेयर कर लिखा नोट
जूही ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘आज तो बहुत स्पेशल दिन है. आज मेरे स्वर्गीय बड़े भाई बॉबी चावला, स्वर्गीय लता मंगेशकर और रणबीर कपूर का जन्मदिन है. इस खास दिन पर 100 पेड़ लगाने तो बनते हैं.’
लता मंगेशकर की आवाज की दीवानी हैं जूही
जूही चावला ने लता मंगेशकर के जन्मदिन पर उन्हें याद किया है. जूही ने लिखा कि मैं बचपन से ही लता मंगेशकर की फैन रही हूं. उनकी आवाज ने हमेशा दीवाना बनाया है. मैं उनके आदर्शों को आज भी मानती हूं. लता मंगेशकर के जन्मदिन पर जूही ने 100 पेड़ लगाने का फैसला लिया है. साथ ही जूही ने अपने बड़े भाई बॉबी चावला को भी याद किया है.
सोहा अली खान के साथ नजर आईं थीं जूही
जूही चावला के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वे सोहा अली खान के साथ हुश हुश वेब सीरीज में नजर आईं थीं. इस सीरीज में जूही के साथ शहाना गोस्वामी, कृतिका कर्मा, करिश्मा तन्ना और आयशा झुल्का भी अभिनय करती नजर आईं थीं. हरियाणा के अंबाला जिले से आने वाली जूही 90 के दशक की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं. जूही ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं. इसके साथ ही जूही चावला ने साउथ की फिल्मों में भी काम किया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood news, Juhi Chawla
FIRST PUBLISHED : September 29, 2022, 00:00 IST





