फिल्मकार मणिरत्नम (Mani Ratnam) इन दिनों अपनी पीरियड ड्रामा फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 1 (Ponniyin Selvan I)’ को लेकर खबरों में छाए हुए हैं. 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आएंगी. इन्हीं सब के बीच फिल्म के प्रमोशन के दौरान मणिरत्नम ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ दोबारा काम करने वाली अटकलों पर रिएक्शन दिया. उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में किंग खान के साथ एक और फिल्म करने की संभावनाओं के बारे में बात की.
बता दें कि मणिरत्नम और शाहरुख खान ने फिल्म ‘दिल से’ (Dil Se) में एक साथ काम किया है. यह फिल्म 21 अगस्त 1998 में रिलीज़ हुई थी. फिल्म में शाहरुख के अलावा मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) सहित कई बड़े सितारे शामिल थे. बता दें, यह प्रीति जिंटा की डेब्यू फिल्म थी. इनके अलावा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने भी इसी फिल्म के गाने ‘छैय्या छैय्या’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. यह फिल्म और इसके गाने आज भी दर्शकों को पसंद है.
लंबे वक्त से फैंस को इस बात इंतजार
इस फिल्म के बाद फिर कभी शाहरुख को मणिरत्नम के साथ नहीं देखा गया. हालांकि फैंस लबें वक्त से इनको एक साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं. अब फैंस के इस चाहत पर डायरेक्टर ने ‘पिंकविला’ के साथ बातचीत करते हुए जवाब दिया है और कहा कि उन्हें अप्रोच करने के लिए पहले उनके पास स्क्रिप्ट होनी चाहिए ताकि वह उनके पास जा सकें.
शाहरुख खान की इन खराब आदतों से बच्चों को दूर रखना चाहती हैं गौरी खान! बोलीं ‘शुक्र हैं…’
शाहरुख के साथ फिल्म बना रहे हैं?
रिपोर्ट के अनुसार, जब मणिरत्नम से ये पूछा गया कि क्या वह शाहरुख के साथ फिर से काम करने की योजना बना रहे हैं? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘आपको शाहरुख से पूछना चाहिए’ . आगे उन्होंने ये कहा, ‘मेरे पास उनके लिए एक स्क्रिप्ट तैयार होनी चाहिए तभी मैं उनके पास जा सकता हूं. देखिए ये सब एक स्क्रिप्ट का ही एक कार्य होता. हम एक दूसरे से एक फंक्शन में मिले थे. बस जैसा कि मैं आपको बता रहा हूं कि यह एक स्क्रिप्ट के विचार से प्रेरित है. एक बार जब आपको अंदाजा हो जाए कि शाहरुख किस लिए सही हैं तो मैं जाकर उनसे पूछूंगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Mani ratnam, Shah rukh khan
FIRST PUBLISHED : September 27, 2022, 12:04 IST





