निहारिका पोरवाल (Niharika Porwal) ने ‘शिक्षा मंडल’ में आयशा के किरदार से सभी का दिल जीत लिया है. लखनऊ की निहारिका जो पेशे से एक डॉक्टर और साइंटिस्ट हैं, अब अपनी कलाकारी से कमाल दिखा रही हैं. बता दें कि निहारिका ने आर एल बी स्कूल लखनऊ से अपनी पढ़ाई पूरी की थी, उन्होंने 11वीं और 12वीं में मेडिकल की पढ़ाई शुरू कर दी थी. फिर उन्होंने भुवनेश्वर से एमबीबीएस किया. उन्होंने लखनऊ वापस आकर शेखर हॉस्पिटल में तीन महीने आईसीसीयू में जॉब भी की. हालांकि वे इस क्षेत्र में और आगे बढ़ना चाहती थीं तो उन्होंने यूएस में जॉब के लिए अप्लाई करना शुरू कर दिया.
आपको बता दें कि निहारिका ने फिर यूनिवर्सिटी ऑफ नवादा, अमेरिका में बतौर रिसर्च साइंटिस्ट एक साल के लिए काम किया. फिर वे कैलिफोर्निया शिफ्ट हो गईं, जहां उनके जीवन में एक अलग मोड़ आया. निहारिका बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ डांस, ड्रामा और कला की शौकीन थीं, हालांकि उनके परिवार में सभी अच्छे एकेडमिक बैकग्राउंड से हैं.
निहारिका पोरवाल पेशे से डॉक्टर हैं.
निहारिका के माता-पिता ने उनसे कहा कि पहले वे मेडिकल लाइन में अपने सपनों को पूरा करें और फिर अपनी कला पर काम करें. लेकिन जब वह कैलिफोर्निया में थीं तो उन्होंने वीकेंड पर थिएटर क्लास करना शुरू किया. उन्हें वहां माइकल डेमियन मिलें जो हॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर हैं, उन्होंने अपनी मूवी प्रीमियर पर निहारिका को बुलाया, जिसके बाद रेड कारपेट ने उनके बचपन के सपने को और गहरा कर दिया.
कोविड के दौरान जब वे इंडिया वापस आईं, तब दुसरे लॉकडाउन के दौरान अमेरिका की फ्लाइट्स बंद कर दी गई थी. उन्होंने घर में बैठे रील्स बनाना शुरू किया और फिर ”शिक्षा मंडल” के लिए मुंबई से उनके पास कॉल आई. कॉल कुणाल एम शाह के कास्टिंग एजेंसी से थी, लेकिन वे उन्हें नहीं जानती थीं, इसलिए उन्हें लगा कि यह फ्रॉड है, फिर भी उन्होंने अपना ऑडिशन वीडियो भेजा.
निहारिका लखनऊ से ताल्लुक रखती हैं.
अपने किरदार में डूबकर काम करती हैं निहारिका
उन्हें मुंबई में वर्कशॉप के लिए बुलाया गया, जिससे उन्हें यकीन हो गया की यह कोई फ्रॉड नहीं था. फिर भोपाल में शुटिंग हुई. यह उनका पहला अनुभव था, लेकिन वे पूरी तरह से तैयार थीं. उन्हें यकीन नहीं हुआ कि इतनी आसानी से उन्हें यह किरदार मिला. सीरीज में उन्होंने आयशा का किरदार निभाया है जो बहुत ही इमोशनल किरदार है. उन्होंने बताया कि वे रोल में इतना घुल जाती थीं कि उन्हें रोने के लिए ग्लिसरीन की जरूरत नहीं पड़ती थी.
निहारिका का पीयूष गुप्ता के साथ तालमेल रहा अच्छा
प्रोड्यूसर पीयूष गुप्ता की बात करते हुए निहारिका ने बताया कि उनके साथ तालमेल बहुत अच्छा रहा. वे पूरी कास्ट और क्रू का बहुत ही ख्याल रखते थे. लेखक और डायरेक्टर सैयद अहमद अफजल से भी उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला. पहले और आखिरी दिन में उन्होंने खुद में फर्क महसूस किया. कास्टिंग डॉयरेक्टर कुणाल एम शाह के साथ काम करना भी उनके लिए एक अलग अनुभव था. गुलशन और गौहर जैसे अनुभवी कास्ट के साथ काम करके उन्हें काफी अनुभव मिला.
निहारिका पर्दे पर अलग-अलग रोल निभाने के लिए हैं तैयार
निहारिका ने बताया कि उनके कई और प्रोजेक्ट्स आने वाले हैं. वे अभी उनके बारे में ज्यादा नहीं बता सकतीं, लेकिन जल्द ही आप उन्हें फिर से देखेंगे. अभी उनका ज्यादातर ध्यान वेब सीरीज और फिल्मों पर है. निहारिका इंटेंस, इमोशनल, माइथोलॉजिकल और अलग-अलग तरह के किरदार निभाना चाहती हैं. फैंस और छोटे शहर की लड़कियों से वे कहना चाहती हैं कि सपने देखें और बड़े सपने देखें, क्योंकि जब तक आप सपने नहीं देखेंगे, तब तक उन्हें पूरा कैसे करेंगे. अपने टैलेंट पर भरोसा रखें और आगे बढ़े, मंजिल जरूर मिलेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Actress, Bollywood news
FIRST PUBLISHED : October 01, 2022, 00:36 IST





