Cinema

कैटरीना कैफ ने सन्नी कौशल को कहा Happy Birthday, फोटो में दिखा स्ट्रॉन्ग भाभी-देवर कनेक्शन


सनी कौशल (Sunny Kaushal Birthday) का आज 33वां जन्मदिन है. इस मौके पर उनके बड़े भाई एक्टर विक्की कौशल और भाभी कैटरीना ने खास अंदाज में बधाई दी है. कैटरीना और विक्की दोनों ने सनी के साथ वाली तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में कैटरीना-सनी और विक्की-सनी की बॉन्डिंग को साफ देखा जा सकता है. तस्वीर शेयर करते हुए कैटरीना ने जो कैप्शन दिया है, वो भी दोनों की बॉन्डिंग को बयां करती हैं. विक्की ने अपने छोटे भाई को सर्वगुण संपन्न लड़का बताया है, जबकि कैटरीना खुश रहने का आशीर्वाद देते हुए नजर आ रही हैं.

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी के दौरान की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में सनी भाभी के आगे नतमस्तक होकर हाथ जोड़े हुए हैं. जबकि विक्की और कैटरीना बहुत जोर से हंसते हुए नजर आ रहे हैं. कैटरीना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैटरीना ने हंसने और केक वाले इमोजी के साथ ‘जीते रहो, खुश रहो’ लिखा.

सनी कौशल को कैटरीना के किया बर्थडे विश. (फोटो साभारः Instagram @katrinakaif)

कैटरीना कैफ ने शेयर कीं बर्थडे PHOTOS, देवर सनी और शरवरी संग दिए पोज, नहीं दिखे Hubby विक्की

वहीं, विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने भी सनी कौशल के साथ वाली एक अनदेखी तस्वीर शेयर की. संभवतः यह तस्वीर भी विक्की-कैटरीना के शादी फंक्शंस के दौरान की है. इस तस्वीर में दोनों मैचिंग आउटफिट में हैं और सनग्लासेज से अपने लुक को कंप्लीट किए हुए हैं. तस्वीर शेयर करते हुए विक्की कौशल ने लिखा, “मॉस्ट सर्व गुण संपन्न कौशल को हैप्पी बर्थडे. लव यू सनी कौशल.”

Vicky Kaushal Sunny Kaushal

विक्की कौशल और सनी कौशल के बीच बेहतरीन बॉन्डिंग. (फोटो साभारः Instagram @vickykaushal09)

बेहतरीन है सनी-कैटरीना की बॉन्डिंग

बता दें, सनी कौशल और कैटरीना के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी दोनों की केमेस्ट्री सार्वजनिक तौर पर देखी जाती है. कैटरीना के बर्थडे पर सनी अपनी कथित गर्लफ्रेंड शरवरी वाघ संग मालदीव वेकेशन पर गए थे. जहां उन्होंने खूब मस्ती की. इस दौरान कैटरीना और सनी क बॉन्डिंग भी देखने मिली थी. कैटरीना ने सनी और शारवरी संग भी पोज दिए थे.

सनी कौशल-कैटरीना कैफ की इक्वेशन

इससे पहले सनी कौशल ने एक इंटरव्यू मे भाभी कैटरीना के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया कि वह कैटरीना को परजाई कहते हैं. उन्होंने भाभी के साथ अपनी इक्वेशन को अच्छा बताया. उन्होंने कहा कि वह बहुत ही पॉजिटिव हैं. उनके आने से परिवार में पॉजिटिव एनर्जी आई है.

Tags: Katrina kaif, Sunny Kaushal, Vicky Kaushal

Leave a Reply