Cinema

वरुण धवन नहीं चाहते कि ओटीटी में एंट्री करें सलमान खान, खुद बताई इसकी वजह


अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भेड़िया की शूटिंग में व्यस्त हैं. हॉरर कॉमेडी वाली इस फिल्म में वरुण कृति सैनन के साथ नजर आने वाले हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने ओटीटी को लेकर अपने विचार साझा किए हैं.

वरुण धवन ने बताया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और शाहिद कपूर को ओटीटी पर देखना चाहते हैं. साथ ही अमितभ बच्चन भी ओटीटी पर लोगों को पसंद आएंगे. वरुण ने कहा कि सलमान खान को मैं ओटीटी की जगह पर्दे पर देखना पसंद करता हूं

सलमान खान को ईद पर देखना अच्छा अनुभव
वरुण धवन ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और शाहिद कपूर ने हाल में अपना ओटीटी डेब्यू किया है. वरुण ने कहा कि मुझे लगा यह अच्छा है. दोनों को ओटीटी पर देखने का इंतजार है. साथ ही वरुण ने कहा कि सलमान खान को मैं ओटीटी की जगह बड़े पर्दे पर देखना पसंद करता हूं. वरुण ने बताया कि सलमान खान का पर्सोना ऐसा है कि उन्हें बड़े पर्दे पर देखना सुखद अनुभव है. सलमान की फिल्में ईद या फिर किसी बड़े त्योहार के दिल रिलीज होती हैं. ऐसे में त्योहार का आनंद भी बढ़ जाता है.

आलिया के साथ काम करने को तैयार हैं वरुण
इंटरव्यू में वरुण धवन ने बताया कि काफी समय बाद एक बार फिस से आलिया भट्ट के साथ काम करने जा रहे हैं. दोनों ने साल 2019 में आई फिल्म कलंक में साथ काम किया है. वरुण ने कहा कि आलिया के साथ काम करना मुझे पसंद है. हम काफी पुराने दोस्त हैं. आलिया के साथ मेरी अच्छी कैमिस्ट्री है. मैं अभी भी आलिया के साथ काम करने को लेकर पॉजिटिव हूं और मुझे उम्मीद है जल्द ही काम करने का मौका मिलेगा.

कृति सैनन के साथ नजर आएंगे वरुण
बता दें कि वरुण धवन जल्द ही कृति सैनन के साथ फिल्म भेड़िया में नजर आने वाले हैं. यह एक हॉरर कॉमेडी है. वरुण अपनी आखिरी फिल्म जुग जुग जियो में नजर आए थे. इसके साथ ही जाह्नवी कपूर के साथ बवाल फिल्म कर रहे हैं. जल्द ही इस फिल्म की डिटेल भी सामने आने वाली है.

Tags: Bollywood news, Salman khan, Varun Dhawan

Leave a Reply