
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का आज 40वां जन्मदिन है। उनका जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई में हुआ था। आज जन्मदिन के मौके पर अभिनेता को सुबह से बेस्ट विशेस भरे कॉल्स और मैसेजेस आ रहे हैं। वहीं मां एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी उन्हें विश किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक्टर रणबीर कपूर के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर किया हैं। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘यह आपके लिए यूएस के लिए काफी मील का पत्थर रहा है !!!
अपने पिता को याद करें क्योंकि वह सबसे ज्यादा गर्व से खुश होंगे, यकीन है कि वह वहां से ऑर्केस्ट्रेट कर रहे हैं !!! हैप्पी बर्थडे लव यू मोस्टेस्ट राणा आप मेरे शक्ति अस्त्र बेस्ट फ्रेंड स्ट्रेंथ हैं।’ नीतू कपूर के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी रणबीर कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी अपने इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें करिश्मा कपूर रणबीर कपूर के साथ वादियों के बीच नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें
उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘दो बेहद खास कपूर का आज जन्म! एक जो जल्द ही पिता बनने वाला है और दूसरा सबसे दयालु दिल वाला हैप्पी बर्थडे रीमा आंटी और हैप्पी 40वां रणबीर।’ बता दें कि आज रणबीर कपूर के अलावा उनकी बुआ रीमा कपूर का भी जन्मदिन है। करिश्मा कपूर ने अपने इस पोस्ट में एक साथ दोनों लोग को विश किया है।
अगर हम बात करें रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट कि तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ रिलीज हुई है। जो इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। ये फिल्म प्रशंसकों को खूब पसंद आ रही है। रणबीर कपूर के आगामी फिल्म में ‘ब्रह्मास्त्र 2’, ‘एनिमल’ और ‘लव रंजन नेक्स्ट’ फिल्में शामिल है।





