
मुंबई: चॉकलेट बॉय के नाम से मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज यानी 28 सितंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज सुबह से ही फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते दिखाई दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर्स में टॉप पर रहने वाले रणबीर कपूर स्कूल में जीरो थे। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक बार किया था। 10वीं में रणबीर कपूर को 53.4 फीसदी अंक मिले हैं। रणबीर ने कहा था, ‘जब मेरा रिजल्ट आया तो मेरा परिवार बहुत खुश था। यहां तक कि उन्होंने मेरे लिए एक खास पार्टी का भी आयोजन किया था। शायद उन्हें मुझसे इतनी उम्मीद नहीं थी। मैं अपने परिवार में इकलौता लड़का था जिसने 10वीं की परीक्षा पास की थी।’
साल 2017 में दिए गए एक इंटरव्यू में रणबीर ने खुद कहा था कि उन्होंने कपूर परिवार से सबसे ज्यादा सीखा। मेरा पारिवारिक इतिहास शिक्षा के मामले में खास नहीं है। मेरे पापा आठवीं क्लास में फेल हो गए। मेरे चाचा 9वीं में और मेरे दादा 6वीं में फेल हो गए। दरअसल, मैं अपने परिवार में सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा लड़का हूं।रणबीर ने 12वीं तक पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा।
यह भी पढ़ें
हाल ही ने अभिनेता ब्रह्मास्त्र (Brahmāstra) में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में वह अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। यह फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करती दिखाई दी।





