
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों अपने घर पर रेस्ट कर रही हैं। वो अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान पैर में फ्रैक्चर होने की वजह से घर पर ही हैं, लेकिन पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद भी अभिनेत्री किसी फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने से चूक नहीं रही हैं। चाहे वो गणपति का त्योहार हो या फिर नवरात्रि का पर्व। जहां अभिनेत्री को गणेश विसर्जन के दौरान फ्रैक्चर पैर के साथ जबरदस्त डांस करते देखा गया था।
वहीं एक बार फिर अभिनेत्री नवरात्रि के त्योहार पर देवी मां की भक्ति में लीन पूजा-अर्चना कर रही हैं तो वहीं वो गरबा के लिए भी काफी उत्साहित है। जिसके लिए उन्होंने व्हील चेयर को छोड़कर और वॉकर को साइड में रखकर बिना किसी सहारे के ही गरबा करने का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है वैसे तो शिल्पा शेट्टी अपने फिटनेस का खास ख्याल रखती है, लेकिन उनका ये अलग लेवल का एनर्जी है जो इस वक्त सुर्खियों में हैं। शिल्पा शेट्टी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर की हैं। जिसमें वो डांडिया क्वीन फाल्गुनी पाठक के नए गाने पर गरबा करती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें
हालांकि, पैर में फ्रैक्चर होने के कारण वह एक ही जगह पर गरबा करते दिखाई दे रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, ‘गुजराती होने का मौसम है! डांडिया की रानी फाल्गुनी पाठक द्वारा मेरे वर्तमान पसंदीदा गीत पर नृत्य (भले ही वह एक पैर पर हो)’ उनका ये वीडियो फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी बहुत पसंद आ रहा है। उनके इस वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। अगर हम बात करें शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट कि तो अभिनेत्री की आगामी फिल्मों की लिस्ट में ‘सुखी’ और ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ फिल्म शामिल हैं। बता दें कि अभिनेत्री के पैर में फ्रैक्चर होने की वजह से डॉक्टर ने उन्हें 6 महीने के लिए आराम करने के लिए कहा हैं।





