Cinema

Haaniya Ve Song Out | फिल्म ‘थैंक गॉड’ का दूसरा गाना ‘हानिया वे’ हुआ रिलीज, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की दिखी लव केमिस्ट्री | Navabharat (नवभारत)



मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अजय देवगन (Ajay Devgan), सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की स्टारर आगामी फिल्म ‘थैंक गॉड’ का दूसरा गाना ‘हानिया वे’ आज रिलीज हुआ है। इस गाने में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की लव केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने को सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज से सजाया है जबकि रश्मि विराग ने इसके लिरिक्स को लिखा है और तनिष्क बागची ने इसे म्यूजिक दिया है। ये गाना टी-सीरीज के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। ये गाना फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। अब तक इस गाने को साढ़े तीन लाख से भी अधिक लोग देख चुके हैं। बता दें कि फिल्म ‘थैंक गॉड’ 25 अक्टूबर को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply