
दृश्यम 2 का टीजर आउट (Photo Credit: Social Media)
नई दिल्ली:
‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) का पोस्टर बीते दिनों रिलीज किया गया था. जिसके बाद अब हाल ही में फिल्म का टीजर आउट (Drishyam 2 teaser out) किया गया है. लेकिन दिलचस्प बात यहां ये है कि अक्सर फिल्म के सीक्वल में आगे की कहानी या फिर पिछले पार्ट से कुछ अलग किया जाता है. लेकिन इस सीक्वल के टीजर में ‘दृश्यम’ पार्ट 1 (Drishyam part one) की ही कुछ झलकियां हैं. वहीं, इसके साथ एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने जो कैप्शन लिखा है, वो काफी अलग है. जिस बारे में हम आपको बताने वाले हैं.
आपको बता दें कि इस टीजर को अजय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज (Ajay Devgn instagram page) से शेयर किया है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक के बाद एक फिल्म के पिछले पार्ट के अलग-अलग सीन्स दिखाए जाते हैं. वहीं, इसके बीच-बीच में लिखकर आता है, ‘कुछ राज कभी दफन नहीं होते’. अगर आप इस टीजर का पोस्टर देखेंगे तो इस पर साफतौर से लिखा है कि ये केवल ‘रीकॉल पोस्टर’ (Drishyam recall poster) है और अभी रियल टीजर आना बाकी है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘विजय और उसके परिवार की कहानी तो याद होगी न आपको? कि याद दिलाएं’. इसके साथ एक्टर ने बताया है कि ये फिल्म 18 सितम्बर, 2022 को रिलीज (Drishyam 2 release date) की जाएगी.
गौरतलब है कि इससे पहले भी एक्टर ‘दृश्यम’ पार्ट वन के दौरान की कुछ यादें (Drishyam part one glimpses) साझा कर चुके हैं. जिसमें रेस्तरां का बिल, स्वामी चिनमयानंद जी के महा सत्संग की सीडी, बस का टिकट और मूवी के टिकट की तस्वीरें थी. इन सभी पर 03 अक्तूबर, 2014 की तारीख डली है. इसके साथ उन्होंने लिखा था, ‘कुछ पुराने बिल हाथ लगे आज’. उनकी इस पोस्ट पर भी ढेर सारे लाइक्स आए थे. साथ ही लोगों ने इसके सीक्वल के लिए एक्साइटमेंट भी जाहिर की थी. अब बात कर ली जाए फिल्म की स्टारकास्ट की अजय देवगन के अलावा तबू, श्रिया सरन, अक्षय खन्ना, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और रजत कपूर लीड रोल (Drishyam 2 starcast) में दिखने वाले हैं.
संबंधित लेख
First Published : 29 Sep 2022, 12:56:09 PM
For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.





