करण जौहर (karan Johar) का चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) काफी मशहूर रहा है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारे नजर आते रहे हैं. शो के सीजन 7 का आखिरी एपिसोड 29 सितंबर को प्रसारित हुआ था. इस सीजन में करण ने तमाम सितारों के अफेयर और रिलेशनशिप स्टेटस पर बात की और उनसे जुड़े सवाल किए. फिल्मी सितारे इस शो में अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बारे में दिल खोलकर बात करते हैं.
शो के जिस एपिसोड में तन्मय भट्ट, कुशा कपिला, निहारिका एनएम और दानिश नजर आए थे, उस एपिसोड में करण ने ‘लाइगर’ स्टार विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया था.
करण जौहर का पॉपुलर शो ‘कॉफी विद करण 7’ अपने मजेदार सवालों और जवाबों की वजह से चर्चा में रहा है. शो के आखिरी एपिसोड में फेमस कॉमेडियन तन्मय भट, दानिश सैत और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कुशा कपिला और निहारिका एनएम ने पहुंचे थे. इन चारों ने शो पर बतौर कॉफी अवॉर्ड्स जूरी बनकर करण की खूब क्लास लगाई.
इस बात के लिए उठानी पड़ी शर्मिंदगी
इसी एपिसोड में करण जौहर ने कहा कि जब उन्हें कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का निमंत्रण नहीं मिला तो उन्हें काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी. उन्होंने कहा कि उनके लिए यह स्वीकार करना बहुत शर्मनाक था कि उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था. वह कहते हैं, ‘मैंने ये सोचकर अपने दिल को समझा लिया था कि जब उन्होंने अनुराग कश्यप जिनके साथ विक्की कौशल ने चार फिल्मों में काम किया उनको नहीं इनवाइट किया था तो मुझे नहीं पूछा तो कोई बात नहीं.’
सिंगल हैं विजय देवरकोंडा
करण के इस शो में विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा हुई थी. इन्हीं चर्चाओं में कुशा कपिला ने अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ विजय देवरकोंडा के रिश्ते को लेकर बात की थी. इस पर करण ने कहा, ‘जितना मैं जानता हूं वह सिंगल हैं, आधिकारिक तौर पर सिंगल हैं.’ करण के इस दावे से तमाम फैंस हैरान नजर आए. दरअसल, उन्हें उम्मीद नहीं थी कि विजय जैसा हैंडसम एक्टर सिंगल भी हो सकता है. बता दें कि रश्मिका और विजय एक-साथ ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में स्क्रिन शेयर कर चुके हैं, ऐसे में दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आना कोई बड़ी बात नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Karan johar, Vijay Deverakonda
FIRST PUBLISHED : September 30, 2022, 01:04 IST





