संजय दत्त (Sanjay dutt) जिस फिल्म में हों और वह चर्चा में न आए, ऐसा हो नहीं सकता. संजय दत्त जल्द ही डायरेक्टर विवेक चौहान (Vivek Chauhan) की फिल्म ‘बाप’ (Baap) में नजर आने वाले हैं. फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग भी की जा चुकी है और इस साल अक्टूबर 2022 में फिर से इस पर काम शुरू किया जाएगा.
संजय दत्त प्रोड्यूसर दीपक मुकुट (Deepak Mukut) के साथ एक एक्शन- ड्रामा में काम करेंगे. बिना टाइटल की इस फिल्म पर प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू किया जा चुका है. फिल्म की कास्ट फिलहाल फाइनल नहीं हुई है. पूरी कास्ट फाइनल होने के बाद ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी.
संजय दत्त को मिला दीपक मुकुट साथ
ऐसी चर्चाएं थीं कि संजय और दीपक काफी समय से साथ काम करना चाहते थे, लेकिन उन्हें एक अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिल रही थी. उन्हें आखिरकार ऐसी स्क्रिप्ट मिल गई, जिसमें वे बड़े पर्दे पर साथ काम कर सकें. संजय और दीपक एक-साथ मिलकर फिल्म का निर्माण करेंगे. फिल्म के इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने की पूरी संभावना है.
संजय दत्त को अलग करने में आता है मजा
संजय दत्त कई बार अपने इंटरव्यू में कह चुके हैं कि मैं तो हीरो बनने आया था, लेकिन लोगों ने मुझे विलेन बना दिया. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं है कि सभी निगेटिव रोल ही निभाऊं, मैं कहानी और स्क्रिप्ट की डिमांड देखकर ही विलेन की भूमिका निभाने के लिए हामी भरता हूं. फिर कुछ अलग करने का मजा ही अलग होता है.’
‘शमशेरा’ में आए थे नजर
संजय दत्त की कोई भी फिल्म हो, रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छा जाती है, फिर फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर चले या न चले, लेकिन संजय दत्त का किरदार हर फिल्म में फैंस को अपना मुरीद बना लेता है, हालांकि संजय दत्त की आखिरी फिल्म ‘शमशेरा’ थी, जिसमें वह रणबीर कपूर और वाणी कपूर के साथ नजर आए थे, बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, फिर भी संजय के किरदार ने लोगों का दिल जीत लिया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Sanjay dutt
FIRST PUBLISHED : September 30, 2022, 00:36 IST





