शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और उनकी पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल में से एक हैं. इस कपल की सोशल मीडिया पर भी काफी फैन फॉलोइंग है. हाल में बॉलीवुड का यह लवी-डबी कपल अपने नए आशियाने में शिफ्ट हुआ है.
यह कपल अपना पुराना सी-फेसिंग जुहू अपार्टमेंट छोड़ कर वर्ली के नए आलिशान डुप्लेक्स में शिफ्ट हो चुका है. शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का यह नया घर थ्री सिक्सटी वेस्ट में स्थित है. इन दोनों के इस लग्जरी डुप्लेक्स की कीमत 58 करोड़ रुपये है.
शाहिद कपूर के नए घर में एक्टर को 6 पार्किंग स्लॉट दिए गए हैं और साथ ही उनके घर में 500- वर्ग फुट की विशाल बालकनी भी है. मीरा राजपूत को अपना घर सजाना कितना पसंद है, यह बात किसी से छुपी नहीं है. उन्होंने अपने नए घर के इंटीरियर में भी खासा दिलचस्पी दिखाते हुए सबकुछ अपने मुताबिक डिजाइन कराया है.
कपल ने डुप्लेक्स अपार्टमेंट को 2018 में कराया था बुक
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद ने अपने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अपना घर बदलने का फैसला किया है. इस कपल ने कुछ दिनों पहले ही अपने नए घर में गृह प्रवेश के बाद, वहां रहना शुरू कर दिया था. बता दें, इस कपल ने 2018 में इस आलीशान डुप्लेक्स अपार्टमेंट को बुक किया था और 2019 में उन्हें यह घर मिल चुका था. पर कोरोना के चलते घर के इंटीरियर का काम समय पर समाप्त नहीं हो पाया था.
शाहिद जल्द ही डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं
काम की बात करें तो शाहिद जल्द ही अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं. वे कृष्णा डीके और राज निदिमोरू द्वारा निर्देशित फिल्म ‘फर्जी’ (Farzi) में नजर आएंगे, जो एक थ्रिलर है. यह फिल्म 25 दिसंबर 2022 को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अहम किरदारों में नजर आएंगे. दर्शकों को शाहिद की फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Entertainment news., Mira Rajput, Shahid kapoor
FIRST PUBLISHED : September 30, 2022, 03:35 IST




