ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर फिल्म ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. एक्शन-थ्रिलर से भरपूर इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म लंबे समय से चर्चा में हैं. साल 2017 में आई तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक ‘विक्रम वेधा’ करीब 170 करोड़ की लागत से बनाई गई है. इस फिल्म में ऋतिक-सैफ के अलावा राधिका आप्टे, शारिब हाशमी और रोहित सराफ भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं 5 वजह कि आखिर आपको ये फिल्म देखने के लिए क्यों सिनेमाघर का रुख करना चाहिए.
1-‘विक्रम वेधा’ में ऋतिक रोशन का अंदाज
ऋतिक रोशन का लुक फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में कमाल का है. फिल्म मे ऋतिक के तीन लुक्स हैं. वेधा के किरदार में ऋतिक एक बार अपने अभिनय क्षमता का भरपूर मुजाहिरा करते नजर आ रहे हैं. गैंगेस्टर के रोल में ऋतिक का अंदाज आपको इससे पहले किसी फिल्म में नहीं दिखा होगा. वहीं ऋतिक के डांस मूव्स एक बार फिर आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियो से मिल ही चुकी है.
2- एक्शन-थ्रिलर फिल्म विक्रम वेधा’
‘विक्रम वेधा’ में आपको जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है. आपको सिनेमाघर में बैठकर नएपन का एहसास करवाने की कोशिश फिल्म डायरेक्टर पुष्कर गायत्री ने की है. चूंकि ‘विक्रम वेधा’ इसी टाइटल से साल 2017 में तमिल भाषा में देखी जा चुकी है, तमिल वर्जन को हिंदी बेल्ट में एक्शन के लिए ही सराहना मिली थी. ऐसे में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के बीच कांटे की टक्कर के दौरान एक्शन सीक्वेंस नए अंदाज में आपका मनोरंजन करेंगे. इस फिल्म के एक्शन की तारीफ करते हुए फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने भी की है.
(फोटो साभार: Twitter)
ऋतिक रोशन-सैफ अली खान की जोड़ी
‘विक्रम वेधा’ में ऋतिक रोशन का लुक्स और एक्शन है तो सैफ अली खान की नवाबी ठसक भी है. फिल्म में दोनों एक्टर्स के सिनेमैटिक शॉट्स को शानदार तरीके से फिल्माया गया है. पुलिस वाले के रोल में ढलने के लिए सैफ ने काफी मेहनत की है. रिपोर्ट की माने तो असली गन के साथ प्रैक्टिस की है. सैफ जिस अंदाज में गैंगेस्टर का पीछा करते हुए गन होल्ड करते हैं और छापेमारी करते हैं. उसे देखकर ही आपको उनकी मेहनता का अंदाजा लग जाएगा. ऋतिक-सैफ की जोड़ी फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने वाली है.
‘विक्रम वेधा’ एक्शन से भरपूर. (फोटो साभार:T-Series/YOUTUBE GRAB)
‘विक्रम वेधा’ का सिनेमैटिक एक्सपीरिएंस
‘विक्रम वेधा’ फिल्म फिक्शन फिल्म है, इस फिल्म में संजय मिश्रा और विजय राज का वॉयओवर फिल्म में जान डालने वाला है. बैकग्राउंड म्यूजिक, फिल्म का थीम सबकुछ मिलाकर थियेटर में एक सम्मोहन पैदा करने वाला है. कैमरा, एडिटिंग, ग्राफिक्स और डायरेक्शन सब पर काफी मेहनत की गई है. यकीनन जब आप सिनेमाघर से बाहर निकलेंगे तो फिल्म देखने के एक अलग अनुभव के साथ निकलेंगे.
ये भी पढ़िए-‘विक्रम वेधा’- ‘पोन्नियिन सेलवन’ Box Office Clash पर ऋतिक रोशन ने दिया जवाब, हैरान कर देगा डायरेक्टर का जवाब
‘विक्रम वेधा’ की शानदार स्टोरी
अब आखिर में बात फिल्म की कहानी की. कसी हुई स्क्रिप्ट आपको आखिर तक बांधे रखेगी. फिल्म में वेधा यानी ऋतिक रोशन एक खलनायक के रोल में हैं, जबकि सैफ अली खान एक ईमानदार पुलिसवाले के रोल में हैं. पूरी पुलिस फोर्स वेधा को पकड़ना चाहती है. लेकिन एक दिन ऐसा होता है कि वेधा खुद ही सरेंडर कर देता है और विक्रम को कहानी सुनाता है जो दोनों की जिंदगी से जुड़ा है. कहानी के दौरान ही विक्रम का कई तरह का भ्रम टूटता है और बतौर दर्शक आप भी ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि विक्रम अच्छा है या वेधा अच्छा है… या फिर विक्रम बुरा है या वेधा बुरा है. अंत में किसी का खात्मा होता है या नहीं, इसका जवाब आपको 30 सितंबर को सिनेमाहाल में मिलेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hrithik Roshan, Radhika Apte, Saif ali khan
FIRST PUBLISHED : September 29, 2022, 17:28 IST





