Cinema

Karan द्वारा खुद का नाम सुनकर तंग आ चुकीं हैं Alia, अब लगा दिया ब्रेक!


News Nation Bureau | Edited By : Pallavi Tripathi | Updated on: 29 Sep 2022, 09:08:53 AM

alia bhatt karan johar

आलिया ने करण जौहर को लगाई फटकार (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली:  

करण जौहर (Karan Johar) को आपने अक्सर उनके शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के बारे में बात करते सुना होगा. जिस पर उन्हें अक्सर आम यूजर्स द्वारा खरी-खोटी भी सुनाई जाती है. जिसके बाद अब खुद आलिया (Alia Bhatt reaction on karan johar) ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. जिसमें उन्होंने करण को अपना नाम जपने के लिए मना कर दिया है. जिसके बाद से उनका बयान चर्चा में बना हुआ है. साथ ही लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है. आज हम आपको आलिया के दिए उसी बयान के बारे में बताने वाले हैं.

गौरतलब है कि आलिया (Alia Bhatt in KWK7) ने ये बातें शो के अपकमिंग 13वें (Koffee with karan 13th episode) और आखिरी एपिसोड में कहीं हैं. जिसमें एक्टेस के साथ तन्मय भट, कुशा कपिला, निहारिका एनएम और दानिश सैत काउच पर मौजूद थे. एपिसोड में करण पूछते हैं, “पहली बात, लोग कहते हैं कि मैं आलिया भट्ट के बारे में बहुत बात करता हूं, क्या ऐसा है?” जिस पर कुशा कहती हैं, “ऑनलाइन बकवास है”. वहीं, तन्मय मजाक में कहते हैं, “सुनो करण,  हम समझ गए, वह प्रेग्नेंट है, ऐसे में आपको लॉन्च करने के लिए एक नया व्यक्ति मिल गया है.” जिस पर करण चिल्ला उठते हैं और कहते हैं, “अरे नहीं, इसलिए नहीं. मुझे बहुत जागरूक होना होगा, क्योंकि आलिया और मेरे बीच इस बारे में बातचीत हुई थी. इतने पर आलिया बोल उठती हैं, “करण, मैं ऐहसान फरामोश नहीं बनना चाहती, लेकिन आपको मेरे बारे में बात करना बंद करना होगा.”

इसके अलावा करण (Karan Johar statement) ने यह भी बताया, “मैंने उस दिन एक जैकेट भी पहनी थी, जिस पर ‘इटालिया’ लिखा था और सभी ने कहा कि उस पर आलिया लिखा है. मैं उस मुकाम पर पहुंच गया हूं, जहां मैंने उसके (आलिया) नाम की जैकेट पहन रखी है.” वहीं, जब दानिश ने शो में करण की तुलना ब्रह्मास्त्र में आलिया द्वारा बार-बार ‘शिव’ कहे जाने से की. तो इसके जवाब में जौहर ने कहा, “आलिया वास्तव में प्यारी है. उससे जुड़ा कुछ भी नहीं है, जिस वजह से मैं उसका नाम सामने लाता हूं.”






संबंधित लेख

First Published : 29 Sep 2022, 09:08:53 AM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply