
मुंबई: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह (Bollywood singer Mika Singh) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सिंगर ने एक प्राइवेट आइलैंड खरीदा है। जिसमें वह स्पेशल टाइम बिता रहे हैं। इससे जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह नाव चलाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मीका के बॉडीगार्ड किनारे पर खड़े हैं। आपको बता दें, मीका सिंह अपना प्राइवेट आइलैंड खरीदने वाले पहले भारतीय गायक बन गए हैं। मीका के वीडियो पर खूब कमेंट्स आ रहे हैं। फैंस कह रहे हैं, ‘मीका पाजी तुम ही तो हो ‘सिंह इज किंग’, सिंह इज किंग’ की जिंदगी जीते हो।’
मीका ने प्राइवेट आइलैंड के साथ सात बोट और 10 घोड़े भी खरीदे हैं। मीका सिंह को लग्जरी गाड़ियों और बंगलों का भी शौक है। मीका अपने एक गाने के लिए करीब 15 लाख रुपये चार्ज करते हैं। फिल्मों के गानों के साथ-साथ मीका के एल्बम भी हिट होते हैं। मीका सिंह के पास इस समय कुल 13 मिलियन डॉलर यानी करीब 96 करोड़ रुपये की संपत्ति है। मीका कई तरह के सोशल एक्टिविटीज भी करते नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें
बता दें, मीका सिंह एक मशहूर सिंगर होने के साथ-साथ रैपर भी हैं जिन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने दिए हैं। ‘मौजा ही मौजा’, ‘धन्नो’ जैसे ब्लॉकबस्टर गाने आज भी सभी की जुबान पर हैं। फिलहाल उनके इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींचा है और उनके द्वारा खरीदे गए आइलैंड को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।





