Movie Review

Godfather Trailer | रिलीज हुआ ‘गॉडफादर’ का दमदार ट्रेलर, चिरंजीवी संग सलमान खान का नजर आया दमदार अंदाज | Navabharat (नवभारत)



मुंबई: साउथ अभिनेता चिरंजीवी (Chiranjeevi) की बहुचर्चित फिल्म ‘गॉडफादर’ (Godfather) सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। कुछ दिनों पहले चिरंजीवी और सलमान खान की जोड़ी फिल्म के गाने ‘थार-मार’ में जबरदस्त अंदाज में दिखाई दी थी। इसी बाद अब मेकर्स ने ‘गॉडफादर’ का सनसनीखेज ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसमें चिरंजीवी ब्रह्मा की दमदार भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सलमान भी जबरदस्त भूमिका निभाते दिखाई दे रहे हैं। सलमान और चिरंजीवी के धमाकेदार एक्शन सीन वाले इस ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद आ रहा है। ‘गॉडफादर’ में नयनतारा और सत्य देव भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन मोहन राजा ने किया है। यह फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले देखें ‘गॉडफादर’ का धमाकेदार ट्रेलर-

Leave a Reply