
मुंबई: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की जोड़ी पॉपुलर कपल की लिस्ट में टॉप पर है। फैंस हमेशा ही दोनों को साथ में देखना पसंद करते है। एक दूसरे से शादी करने से पहले और बाद में दोनों ने कुछ फिल्में की हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि दीपिका और रणवीर की मैरिड लाइफ कुछ खास अच्छी नहीं चल रही है। दोनों के बीच दूरियां आ गई है। ऐसे में रणवीर ने इन तमाम चर्चाओं पर खुलकर बात की और पति-पत्नी के रिश्ते पर खुलकर कमेंट किया।
अब रणवीर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें अभिनेता अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में बोलते दिखाई दिए। रणवीर ने कहा, ‘भगवान की कृपा से… हम दोनों एक-दूसरे से मिले और साल 2012 में डेटिंग शुरू की। आज दस साल बाद हम साल 2022 तक एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।’ इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब रणवीर और दीपिका के बीच अनबन की खबरों पर पूर्णविराम लग गया है।
यह भी पढ़ें
बता दें, करीब 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 2018 में शादी की थी। इनकी शादी चर्चा का विषय बन गई थी। शादी से पहले कपल ने खुद एक पोस्ट जारी कर अपनी शादी की पुष्टि की थी।





