Cinema

आलिया भट्ट ने दिया फिल्म Bhediya के टीजर पर रिएक्शन


News Nation Bureau | Edited By : Vaishnavi Dwivedi | Updated on: 30 Sep 2022, 05:03:09 PM

varun 89044 re

Varun Dhawan, Alia Bhatt (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली :  

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)अक्सर खबरों का हिस्सा बनी रहती हैं. वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव है. आज एक्ट्रेस ने अपने बेस्ट फ्रेंड वरुण धवन (Varun Dhawan) के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी आने वाली फिल्म, ‘भेड़िया’ के लिए एक पोस्ट साझा किया है. दरअसल, वरुण के फिल्म का टीज़र रिलीज हुआ है. जिसके चलते आलिया ने अपने खास दोस्त (Varun Dhawan) के फिल्म का प्रमोशन करने के लिए टीजर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया है. आलिया ने लिखा, ‘वाओ..लव इट !!!! किलिंग इट गायज.’ उनका यह रिएक्शन उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

फिल्म का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. वहीं टीजर के साथ ही फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. फिल्म का ट्रेलर 19 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा. अगर भेड़िया के टीजर की बात करें तो वो काफी भयानक है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. 

यह भी जानिए – National Film Awards 2022: इन फिल्मों ने किया अपने नाम नेशनल फिल्म अवार्ड

आपको बता दें कि टीजर में भेड़िया (Bhediya) की कहानी एक डरावनी आवाज में रैप करके सुनाई जा रही है कि कैसे एक भेड़िया अपनी भूख मिटाने के लिए इंसानों को अपना शिकार बना लेता है. टीजर में अंधेरा और दमदार रैप देखा जा सकता है, जिसे देखकर आपके अंदर सिहरन पैदा हो जाएगी. इस एक मिनट के टीजर में एक जंगली रहस्य छुपा हुआ नजर आ रहा है. 

वर्कप्रंट की बात करें तो आलिया करण (Alia Bhatt) जौहर की फिल्म ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी. इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी जैसे कलाकार भी लीड रोल निभाते हुए दिखाई देंगे. फिल्म फरवरी 2023 में रिलीज होने वाली है. वहीं वरुण में जान्हवी कपूर के साथ फिल्म ‘बवाल’ अपनी एक्टिंग का दम दिखाते हुए नजर आएंगे. 

 






संबंधित लेख

First Published : 30 Sep 2022, 05:03:09 PM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply