Movie Review

Anupam Kher-Guru Randhawa | अनुपम खेर ने अपनी 532वीं फिल्म का सफर किया शुरू, गुरु रंधावा भी लीड रोल में साथ आएंगे नजर | Navabharat (नवभारत)


Anupam Kher-Guru Randhawa

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज (Veteran) अभिनेता (Actor) अनुपम खेर (Anupam Kher) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता ने अपने 532वीं फिल्म का सफर शुरू कर दिया है। बता दें कि अभिनेता और भी कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। इस बीच वो अपनी 532वीं फिल्म का स्क्रिप्ट पढ़ते नजर आए है। उनकी ये 532वीं फिल्म बेहद खास होने वाली है क्योंकि इस फिल्म में उनके साथ मशहूर सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) पहली बार बतौर लीड एक्टर नजर आएंगे।

ये गुरु रंधावा की पहली फिल्म है। जिसमें वो मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जो काफी दिलचस्प होगा क्योंकि गुरु रंधावा के गानों के दीवानों के लिए यह बेहद खास होगा। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो गुरु रंधावा के साथ फिल्म का स्क्रिप्ट पढ़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी 532वीं स्क्रिप्ट पढ़ रहा हूं और यह उनकी पहली है! भले ही वह पहले से ही सुपर स्टार हैं। देवियो और सज्जनों! पेश है गुरु रंधावा – अभिनेता! उन्हें अपने प्यार और आशीर्वाद से नहलाएं! जय माता दी!’

यह भी पढ़ें

उनके इस पोस्ट का जवाब देते हुए गुरु रंधावा ने लिखा, ‘थैंक्यू सर आपके प्यार और समर्थन के लिए इस यात्रा में आपके आशीर्वाद की जरूरत है। लव यू सर’ वहीं गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम पर अनुपम खेर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी पहली स्क्रिप्ट पढ़ रहा हूं और यह उनकी 532वीं स्क्रिप्ट है। मैं एक नया कलाकार हूं और खेर साहब एक लेजेंड हैं (सर को ये कहलाने से नफरत है) आप लोग एक गायक के रूप में मेरे प्रति बहुत उदार और दयालु रहे हैं।

अब मुझे एक अभिनेता के रूप में अपने नए सफर में आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। मैं बहुत मेहनत करने का वादा करता हूं! मैं इससे बेहतर लॉन्च के लिए नहीं कह सकता था। रब राखा! अनुपम खेर गुरु रंधावा फर्स्टफिल्म डेब्यू लेजेंड’ बता दें कि इसके अलावा अनुपम खेर फिल्म ‘इमरजेंसी, ‘शिव शास्त्री बल्बोआ’, ‘ऊंचाई’, ‘टाइगर नागेश्वर राव’ और ‘द लास्ट शो’ में नजर आएंगे।

Leave a Reply