हाइलाइट्स
मणि रत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ को लेकर दिख रहा क्रेज.
एडवांस बुकिंग कलेक्शन पहुंचा दस करोड़ के पार.
साउथ फिल्मों को लेकर अब दर्शकों का क्रेज बढ़ता जा रहा है. वहां के कंटेंट को लोग पसंद कर रहे हैं और सिनेमाघर भी जा रहे हैं. इस कड़ी में आज यानी 30 सितम्बर को मणि रत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ (Ponniyin Selvan-1) रिलीज हो रही है. फिल्म में कई बड़े सितारे हैं. साथ ही इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी (Aishwarya Rai Bachchan) अहम किरदार निभा रही हैं. फिल्म को लेकर दर्शक उत्साहित हैं और एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं. खास बात यह है कि रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करीब 11 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ सकता है.
मीडिया रिपोट्स के अनुसार, दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर इतना क्रेज है कि एडवांस बुकिंग विंडो खुलते ही लोगों ने अपनी सीट बुक करवा ली थी. बताया जा रहा है कि तमिल वर्जन के लिए फिल्म के पहले ही दिन सभी शो टिकट बुक हो गए हैं और करीब 10 करोड़ रुपये एडवांस बुकिंग से ही आ गए हैं. वहीं, तेलुगु, मलयालम और हिंदी वर्जन की एडवांस टिकट बुकिंग से करीब एक करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ है. यानी कुछ मिलाकर 11 करोड़ रुपये सिर्फ एडवांस बुकिंग से कमाई हुई है. इससे पहले कमल हासन की फिल्म ‘विक्रम’ ने एडवांस बुकिंग से करोड़ों कमाए थे.
‘विक्रम वेधा’ से होगी टक्कर
फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज देखते हुए ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि फिल्म के पहले दिन की कमाई रिकॉर्ड तोड़ सकती है. फिल्म को लेकर जिस तरह से उत्साह देखा जा रहा है, उससे फिल्म के कलेक्शन पर सीधा असर दिखेगा. दूसरी तरफ फिल्म को ‘विक्रम वेधा’ से टक्कर मिल सकती है. हिन्दी दर्शक इस फिल्म की ओर जा सकते हैं. यह फिल्म साउथ की ही फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का हिन्दी रीमेक है. फिल्म हिट रही थी और इसका कंटेंट लोगों को पसंद आया था. ऐसे में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल सकता है. इसकी एडवांस बुकिंग को लेकर भी दर्शकों ने रूचि दिखाई है.
फिल्म में विक्रम, कार्थी, जयम रवि, तृषा कृष्णन, विक्रम प्रभु अहम भूमिका में हैं. मणि रत्नम, एलंगो कुमारवेल और बी. जयमोहन ने इस फिल्म को लिखा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Aishwarya rai, Hrithik Roshan, Mani ratnam
FIRST PUBLISHED : September 30, 2022, 08:27 IST





