Cinema

फिल्मों के सुनहरे दौर की सैर कराएगा ये फिल्म फेस्टिवल, अमितभ बच्चन के जन्मदिन पर ‘PVR’ की खास प्लानिंग


सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन जल्द ही 80 साल को छूने वाले हैं. 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है. अमिताभ बच्चन के लाखों फैन्स हर साल उनके जन्मदिन का इंतजार करते हैं.

वहीं बिग बी के 80वें जन्मदिन के मौके को खास बनाने के लिए पीवीआर ने अनोखी प्लानिंग कर ली है. अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर पीवीआर उन्हें ट्रिब्यूट देने जा रहा है. अमिताभ के जन्मदिन के मौके पर पीवीआर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करने जा रहा है.

4 दिनों में दिखाई जाएंगी 11 आईकॉनिक फिल्में
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर 4 दिनों के फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है. पीवीआर द्वारा अमिताभ बच्चन की शानदार फिल्मों और उनके अभिनय को लेकर ट्रिब्यूट देने जा रहा है. इस मौके पर 8 से लेकर 11 अक्टूबर तक 4 दिनों का फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है. इन चारों दिन पूरे देश में अमितभ बच्चन की 11 आईकॉनिक फिल्में चलाईं जाएंगी. देशभर के 17 शहरों की 22 स्क्रीन पर यह फेस्टिवल चलाया जाएगा.

ये फिल्में देख सकेंगे फैन्स
बता दें कि 4 दिनों तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में डॉन, काला पत्थर, कभी-कभी, अमर अकबर एंथॉनी, नमक हलाल, अभिमान, दीवार, मिलि, सत्ते पे सत्ता, चुपके-चुपके दर्शकों को दिखाई जाएगा. देश के 17 शहरों के पीवीआर सिनेमा की 22 स्क्रीन्स पर यह फिल्में चलाई जाएंगी. इसके साथ ही मुंबई के जूहु पर बने पीवीआर में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर खास आयोजन रखा गया है.

पुराने दौर की सैर कराएंगी फिल्में
पीवीआर के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय बिजली ने मीडिया को बताया कि फिल्म फेस्टिवल दर्शकों को फिल्मों के सुनहरे दौर में ले जाएगा. इसके साथ ही दर्शकों को पुरानी फिल्मों के नोस्टाल्जिया को जीने का फिर से मौका मिलेगा. 4 दिनों तक चलने वाले इस फैस्टिवल को सदी के महानायक के जन्मदिन पर रखा जा रहा है. इस फेस्टिवल में अमितभा बच्चन के करियर की 11 सबसे आइकॉनिक फिल्में दिखाईं जाएगीं. इसके साथ ही पीवीआर में टिकटों की बुकिंग भी ऑनलाइन कर सकते हैं.

Leave a Reply