बिपाशा बसु(Bipasha Basu)और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल में से एक हैं. यह फेमस कपल जल्द ही पेरेंट्स बनने जा रहा है. अभी हाल ही में इस एक्ट्रेस को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया है.
इस दौरान यह एक्ट्रेस बेहद ही कैजुअल लुक में नजर आईं. बिपाशा ने काले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी और उन्होंने बालों को जुड़े में बांध रखा था. वह नो मेक-उप लुक में दिखती हैं. बिपाशा बसु के साथ उनके पति करण सिंह ग्रोवर को भी देखा गया.
हालांकि उनके अस्पताल जाने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. पर रिपोर्ट्स के मुताबिक वह रेगुलर चेक-उप के लिए ही अस्पताल गई थीं.
कार से निकल कर अस्पताल जाते वक्त मीडिया द्वारा उनकी फोटोज और वीडियो लिए गए और यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
उनके इस वीडियो पर उनके कई सारे फैन्स ने दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट भी किया है.
बिपाशा बासु ने इसी साल अगस्त में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर कर अपनी प्रेगनेंसी की खबर अपने फैन्स के साथ साझा की थी.
यह फोटो शेयर कर प्रेगनेंसी की जानकारी साजा की थी. (फोटो साभार- instagram @bipashabasu)
इस फोटो के कैप्शन में वह लिखती हैं “एक नया वक्त, एक नई शुरुआत, हमारे जीवन से जुड़ती एक नई रोशनी.”
इस फोटो को शेयर करते ही उनके कमेंट सेक्शन में शुभकामनाओं की जैसे बाढ़ ही आ गई. इंडस्ट्री के उनके दोस्तों से लेकर उनके फैन्स तक सब इस कपल को बधाई देते नजर आए.
बिपाशा की मैटरनिटी शूट की इस फोटो पर कमेंट करते हुए मलाइका अरोड़ा ने दिल वाले इमोजी के साथ “बधाई” लिखा तो वहीं सोफी चौधरी लिखती हैं “ बेस्ट बेस्ट बेस्ट न्यूज एवर माय डार्लिंग!!! मैं आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं.”
फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी मुलाकात-
बता दें, एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात 2015 में आई हॉरर फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन भूषण पटेल द्वारा किया गया था.
करीबन एक साल डेट करने के बाद यह जोड़ा अप्रैल 2016 में शादी के बंधन में बंध गया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bipasha basu, Bollywood, Entertainment news., Karan Singh Grover
FIRST PUBLISHED : October 01, 2022, 00:17 IST





