Cinema

Drishyam 2 के लिए बेहद एक्साइटेड हैं अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी इशिता दत्ता, ‘दृश्यम’ को लेकर कही दिल की बात


हाइलाइट्स

अजय देवगन, श्रीया सरन, तब्बू और इ​शिता दत्ता की फिल्म ‘दृश्यम 2’ का टीजर जारी.
अभिषेक पाठक निर्देशित फिल्म 18 नवम्बर को होगी रिलीज.

‘Drishyam-2’. अजय देवगन (Ajay Devgan) और तब्बू (Tabu) स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 2’ ( Drishyam 2) इस समय चर्चा का विषय है. फिल्म का हाल ही टीजर जारी किया गया है. फिल्म के पहले पार्ट को जिस तरह से दर्शकों का प्यार मिला था, उम्मीद की जा रही है कि सैकंड पार्ट भी लोगों को आकर्षित करेगा. फिल्म में अजय देवगन की बेटी के किरदार में एक बार फिर इशिता दत्ता (Ishita Dutta) नजर आएंगी. फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर इशिता काफी उत्साहित हैं. उनका कहना है कि लम्बे इंतजार के बाद फिल्म फिर से दर्शकों के बीच आ रही है और यह मेरे लिए बेहद खास पल है.

​फिल्म ‘दृश्यम’ बॉक्स आफिस पर सफल रही थी. अजय देवगन, तब्बू और श्रीया सरन (Shiya Saran) की अहम भूमिका वाली इस फिल्म का सस्पेंस और पिक्चराइजेशन लोगों को काफी पसंद आया था. फिल्म में एक बार फिर इशिता दत्ता भी अहम किरदार में दिखेंगी. इस फिल्म को लेकर वे काफी उत्साहित हैं. वे उत्सुकता से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं.

इस फिल्म ने दर्शकों के बीच दिलाई पहचान
फिल्म को लेकर इशिता का कहना है कि मैंने और भी कई फिल्में की हैं लेकिन दर्शकों को आज भी मैं ‘दृश्यम’ के कारण याद हूं. इस फिल्म में दर्शकों को मैं पसंद आई थी. जब भी मैं लोगों से मिलती थी तो सबका यही सवाल होता था कि ‘दृश्यम 2’ कब आएगी. अब फाइनली यह फिल्म बन गई है और दर्शकों जल्द ही फिर से विजय सालगांवकर के परिवार की कहानी देखने को मिलेगी. फिल्म में हम सभी ने काफी मेहनत की है और यह पर्दे पर नजर आएगी. मैं उम्मीद करती हूं कि एक बार फिर दर्शकों का प्यार इस फिल्म को मिलेगा.

2015 में आई ‘दृश्यम’ को निशिकांत कामत ने निर्देशित किया था. वहीं, फिल्म के दूसरे पार्ट को अभिषेक पाठक (Abhishek Pathak) ने निर्देशित किया है. फिल्म 18 नवम्बर को रिलीज होगी. फिल्म में इस बार अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म एक बार फिर विजय और उसके परिवार के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी.

Tags: Ajay devgan, Tabu

Leave a Reply