बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) की सफलता एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद भी उन्होंने इसका प्रमोशन का काम जारी रखा है. हाल ही में दोनों स्टार अपनी फिल्म को प्रमोट करने एक कॉलेज इवेंट में नजर आए. जहां रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट को प्रोटेक्ट करते नजर आए. दोनों लव बर्ड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.
वैसे ये पहली बार नहीं है जब से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हुई है तब से दोनों ही फोटोज और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर धमाल मचा देती हैं. आलिया रणबीर की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है. यही वजह है कि फैंस उनकी हर पोस्ट पर जमकर रिएक्शन देते हैं.
ब्रह्मास्त्र स्टार रणबीर ने किया आलिया भट्ट को प्रोटेक्ट
इस इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने आलिया का पूरा ध्यान रखा. वह पूरी तरह एक प्रोटेक्टिव हसबैंड की भूमिका निभा रहे थे. यहां तक कि जब इवेंट खत्म हुआ तो रणबीर कपूर अपनी प्रेग्नेंट पत्नी आलिया भट्ट को संभालकर गाड़ी के पास भी लेकर गए. आलिया-रणबीर के इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लूटा रहे हैं. तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इतना ही नहीं फैंस ने उन्हें बेस्ट कपल का टैग भी दे दिया है.
आलिया का मैटरनिटी क्लोदिंग ब्रांड
बता दें आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी काफी एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने मैटरनिटी क्लोदिंग ब्रांड लॉन्चिंग की ऐनाउंसमेंट की थी. अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने एक मैसेज भी दिया कि मां बनने का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि महिलाएं अपना स्टाइल सेंस छोड़ दे या उसे फॉलो न करे. हाल ही में उन्होंने प्रेग्नेंट वुमेन्स के लिए कंफर्टेबल मैटरनिटी क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च किया हैं. जिसकी पहली झलक अदाकारा 1 अक्टूबर को दिखाने वाली है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Alia Bhatt, Ranbir kapoor
FIRST PUBLISHED : September 30, 2022, 23:00 IST





