Richa Chadha weds Ali Fazal : ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) ने एक दूसरे के साथ जीवन भर निभाने का फैसला कर लिया है. लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों एक्टर्स शादी कर रहे हैं. जाहिर सी बात है ये पल और समय दोनों के लिए बेहद खास और एक्साइटमेंट से भरा हुआ है. शादी की तमाम गहमा-गहमी के बीच दोनों अपने फैंस को याद करना नहीं भूले. ‘RiAli’ के कैप्शन से ऋचा और अली दोनों ने शादी से ठीक पहले अपने एक संयुक्त ऑडियो जारी कर फैंस के लिए खास संदेश दिया है.
अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी काफी पहले ही हो चुकी होती. साल 2020 में शादी की पूरी तैयारी थी लेकिन कोरोना महामारी की वजह से टल गई. इतना ही नहीं अली और ऋचा की शादी पहले कोविड-19 की वजह से टली फिर अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से टालनी पड़ी.
‘RiAli’ ने शादी से पहले कहा शुक्रिया
ऋचा चड्ढा और अली फजल दोनों ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वॉयस मेल रिकॉर्ड कर शेयर किया है. इस ऑडियो में दोनों की आवाज बारी-बारी से आ रही है. एक्टर्स बता रहे हैं ‘दो साल पहले हमने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था, लेकिन इस बाद कोरोना पैनडेमिक आ गई. इस दौरान पूरे देश की तरह हम भी पर्सनल लॉस से गुजरे और अब फाइनली दोस्तों और फ्रेंड्स के साथ जश्न मनाने जा रहे हैं. सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए हम बहुत आभारी हैं. इस ऑडियो मैसेज को शेयर कर कैप्शन में ‘RiAli’ लिखा है. आप भी सुनिए इनका ऑडियो मैसेज-
ऋचा चड्ढा की मेहंदी में बिल्लियां भी मौजूद
ऋचा चड्ढा ने अपनी मेहंदी रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. ऋचा की मेहंदी में अली फजल का नाम तो है ही साथ ही अपनी पेट बिल्लियों की तस्वीर भी बनवाई है.
ये भी पढ़िए-Photos: ऋचा चड्ढा के हाथों में सज गई ब्याह की मेहंदी, आखिर क्यों है इतना खास उनका डिजाइन
बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी में सजावट से लेकर खाने तक का खास ख्याल रखा रखा जा रहा है. फैमिली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में दोनों की शादी होगी. शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन देने की प्लानिंग है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ali Fazal, Richa Chadha
FIRST PUBLISHED : September 30, 2022, 10:07 IST





