Happy Birthday Shaan: शान (Shaan) के नाम से फेमस प्लेबैक सिंगर शांतनु मुखर्जी (Shantanu Mukherjee) का जन्म 30 सितंबर 1972 में मध्यप्रदेश के खंडवा में हुआ था. शान को संगीत विरासत में मिली है. शान के दादा जहर मुखर्जी जाने माने गीतकार थे और पिता मानस मुखर्जी एक म्यूजिक डायरेक्टर थे. शान जब मात्र 13 साल के थे तभी उनके सिर से पिता का साया उठ गया था. मां संगीत से जुड़ीं और घर चलाने लगी थीं. शान भी छोटी उम्र में ही विज्ञापन फिल्मों के लिए जिंगल्स गाने लगे थे. 17 साल की उम्र में पहली बार फिल्म में गाया, तब से शुरू हुआ सिलसिला आज भी जारी है. शान एक सफल सिंगर,कंपोजर और होस्ट हैं जो अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं.
शान एक ऐसे सिंगर हैं जो लाइम लाइट में नहीं रहते हैं. बेहद शांत को संजीदा शान के लिए कह सकते हैं कि संगीत घुट्टी में मिली है. शान की बहन सागरिका भी एक सिंगर हैं. बचपन में थोड़े मुश्किल हालात रहे लेकिन रियाज जारी रहा. 1989 में आई माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर और नाना पाटेकर की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘परिंदा’ में शान को गाने का मौका मिला था.
बहन के साथ शान का एल्बम हिट रहा
इसी साल शान ने पहली बार अपनी बहन सागरिका के साथ मिलकर एक म्यूजिक कंपनी के लिए गाने गाए. आर डी बर्मन का गाना ‘रुप तेरा मस्ताना’ रीमिक्स गाया जो बहुत पसंद किया गया. बहन भाई का ये एल्बम हिट रहा. शान को असली पहचान मिली ‘भूल जा’ और ‘तन्हा दिल’ गाने से. इन गानों ने शान के पास फिल्मों की लाइन लगा दी.
शान ने दिए हैं कई हिट बॉलीवुड गाने
शान की आवाज में एक नहीं सैकड़ों गाने हैं जो दिल छू लेते हैं, जैसे ‘दिल चाहता है’ फिल्म का सुपरहिट गाना ‘वो लड़की है कहां’, ‘प्यार में कभी कभी’ फिल्म का गाना ‘मुसू मुसू हासी’ इसके अलावा ‘कुछ तो हुआ है’ , ‘जब से तेरे नैना’ और ‘फना’ फिल्म का गाना ‘चांद सिफारिश’ शान की सिंगिंग का सबसे नायाब नमूना है. प्रसून जोशी के लिरिक्स को शान ने अपनी आवाज के जादू से निखार दिया था.
शान एक शानदार सिंगर और फैमिली मैन भी हैं. (फोटो साभार: singer_shaan/Instagram)
ये भी पढ़िए-मीका सिंह बने प्राइवेट Island खरीदने वाले पहले इंडियन सिंगर, कहा-‘मेरे लिटिल पैराडाइज पर आपका स्वागत है’
शान की है हैप्पी फैमिली लाइफ
शान के पर्सनल लाइफ की बात करें तो 24 साल की उम्र में बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखने वाली राधिका मुखर्जी को अपना हमसफर बनाया. साल 2003 में शादी हुई और दो बेटों सोहम और शुभ के साथ खुशहाल फैमिली फैमिली लाइफ बिता रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood Birthday, Singer
FIRST PUBLISHED : September 30, 2022, 06:30 IST





