Happy Birthday Inaaya Naumi Kemmu: कुणाल खेमू (Kunal Kemmu) और सोहा अली खान (Soha Ali Khan) ने गुरुवार को अपनी बेटी इनाया का पांचवा पर्थडे सेलिब्रेट किया. सोहा और कुणाल ने 2017 में अपनी बेटी इनाया नाओमी खेमू (Inaaya Naumi Kemmu) का स्वागत किया था. 29 सितंबर को स्टारकिड पांच साल की हो गईं, इस मौके पर परिवार ने इस खास दिन को बहुत खुशी के साथ सेलिब्रेट किया. सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पर अपनी लाडली बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक झलक शेयर की, जिसमें इनाया ही नहीं, कुणाल और सोहा भी पिंक लुक में नजर आए.
सोहा अली खान ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें इनाया पिंक कलर की बेहद खूबसूरत ड्रेस में नजर आ रही हैं. वहीं कुणाल खेमू और सोहा अली खान दोनों ने बेटी के बर्थडे पर व्हाइट टी-शर्ट पहनी है. पहली तस्वीर में जहां इनाया अपना बर्थडे केक काट रही हैं तो वहीं सोहा अपनी बेटी को बेहद प्यार से निहार रही हैं. इसके अलावा कुणाल भी अपनी बेटी के ठीक बगल में नजर आ रहे हैं.
पिंक सीक्विन फ्रॉक और मैचिंग फ्लोरल हेडबैंड में इनाया बेहद प्यारी लग रही हैं. उनके बैकग्राउंड में कलरफुल गुब्बारों की डेकोरेशन है और इनाया के सामने दो केक रखे हैं. दूसरी फोटो में, सोहा और कुणाल को सफेद टी-शर्ट में एक साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है. जहां कुणाल की टी-शर्ट पर लिखा था, “लिटिल मिस्टर काइंड”, सोहा की टी-शर्ट पर “लिटिल मिस सेट इन हर वेज” लिखा हुआ था.
सोहा अली खान और कुणाल खेमू के साथ इनाया. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @sakpataudi)
इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए सोहा अली खान ने बेटी के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा. फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘और ऐसे ही… मम्मा और पापा कहलाने के पांच साल. आपके दिल के आपके शरीर के बाहर घूमने के पांच साल. ना बयां कर पाने वाले, ना समझा पाने वाले, विवाद रहित प्यार के पांच साल. मेरी जिंदगी के प्यार के सफर के पांच साल.’ इसके साथ ही उन्होंने रेड हार्ट आई इमोजी भी बनाए हैं.
सोहा अली खान ने जैसे ही यह पोस्ट शेयर किया, देखते ही देखते उनके फैंस के बीच चर्चा में आ गया. सोहा अली खान और कुणाल खेमू के इंडस्ट्री के सेलिब्रिटी दोस्तों के अलावा कपल के फैंस ने भी इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी है. इससे पहले करीना कपूर खान ने भी सोशल मीडिया के जरिए इनाया को बर्थडे विश किया था. उन्होंने इनाया की एक अनसीन फोटो शेयर की थी, जिसमें वह तैमूर के साथ प्रार्थना करती नजर आई थीं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood, Kunal Khemu, Soha ali khan
FIRST PUBLISHED : September 30, 2022, 13:26 IST





