Cinema

Vikram Vedha Twitter Review | ऋतिक रोशन-सैफ अली खान की ‘विक्रम वेधा’ ने जीता लोगों का दिल, कोई बोला- शानदार, तो किसी ने बताया…’ | Navabharat (नवभारत)


ऋतिक रोशन-सैफ अली खान की ‘विक्रम वेधा’ ने जीता लोगों का दिल, कोई बोला- शानदार, तो किसी ने बताया…’

मुंबई: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अभिनीत ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) पिछले काफी समय से चर्चा में थी। अब यह फिल्म रिलीज हो गई है। पहले दिन का पहला शो शुरू हो गया है ऐसे में दर्शकों ने पहले ही ट्विटर पर रिव्यू देते हुए पोस्ट करना जारी किया हैं। फिल्म को अब तक तरह-तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं। कुछ दर्शक फिल्म से निराश हैं जिसे खींचने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि कुछ को  ऋतिक और सैफ के अभिनय की सराहना की हैं। 

फिल्म की समीक्षा करते हुए एक दर्शक ने ट्वीट पर लिखा- ‘ऋतिक का स्वैग और सैफ का इंटेंसिटी… ट्विस्ट और टर्न आने पर कहानी आपको अंत तक बांधे रखती है। मैंने मूल को देखा था लेकिन उन्होंने इसे फिर से इसके साथ खींचा। #VikramVedha #VikramVedhaReview #HrithikRoshan #SaifAliKhan @iHrithik।’

 

एक अन्य ने दर्शक ने लिखा, “गजब क्या आपको याद है @ActorMadhavan ने वेधा के बारे में क्या कहा’ ऐसा लगता है कि वह दुनिया पर राज करने वाला है, इस पर ऐतिहासिक और पौराणिक लिखा है “वह इतना सच्चा आदमी था। उनके शब्द सच हो गए। #विक्रम वेधा फिल्म सर्वश्रेष्ठ #ऋतिक रोशन के प्रदर्शन में से एक है।’ 

 

आने देखें और भी ट्वीटर रिव्यू-

 

बता दें, ‘विक्रम वेधा’ यह तमिल फिल्म का आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें आर माधवन और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिका निभाई थी। मूल और रीमेक दोनों को पुष्कर-गायत्री द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। 

Leave a Reply