
नई दिल्ली: सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Case) में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) से आज की पूछताछ पूरी हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जैकलीन के साथ आज की पूछताछ 8 घंटे तक चली। उन्हें इस मामले में दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
अभिनेत्री से पूछताछ से पहले ही दिल्ली पुलिस ने 100 सवाल तैयार किए थे, जिनका जवाब उन्हें कथित 200 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में देने के लिए कहा गया। ज्यादातर सवाल उनके सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़े रिश्ते को लेकर थे। वह सुबह 11 बजे ही आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के दफ्तर पहुंच गई थी।पता हो कि, इससे पहले भी जैकलीन को दो बार समन भेजा गया था, लेकिन वह दोनों बार 29 अगस्त और 12 सितंबर को पेश नहीं हुई थी।
Jacqueline Fernandez was questioned today. We questioned her about the gifts she took from Sukesh & other issues. Pinky Irani who introduced Jacqueline to Sukesh was also called. We’ll call both Jacqueline & Pinky again & accordingly, we’ll proceed: Ravindra Yadav, Spl CP, EoW pic.twitter.com/CCvfOW0vRk
— ANI (@ANI) September 14, 2022
सुकेश से मिलाने में पिंकी की अहम भूमिका’
जैकलीन से हुई पूछताछ के बारें में बताते हुए विशेष सीपी रवींद्र यादव ने कहा कि,पूछताछ में कुछ चीजें रह गई हैं, जिसके लिए उन्हें फिर से बुलाएंगे। पिंकी को भी फिर से बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि, बयान के आधार पर चर्चा के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा। टीम ने मामले में लंबी पूछताछ की है।
उन्होंने यह भी बताया कि, इस दौरान मकोका मामले में उनसे पूछताछ की गई। सुकेश से किस तरह जैकलीन ने गिफ्ट लिए थे, किस तरह उनका इस्तेमाल किया सभी बातें पूछी गईं। उन्होंने कहा कि जितनी भी एक्ट्रेस हैं उनसे सुकेश को मिलाने में पिंकी ईरानी की मुख्य भूमिका रही है।
कल नोरा फतेही को बुलाया
रविंद्र यादव ने बताया कि, एक्ट्रेस नोरा फतेही को कल बुलाया गया है। चूंकि पिंकी ईरानी यहां हैं, इसलिए हम दोनों से कल पूछताछ करना चाहते हैं। कुछ चीजें हैं जिन्हें स्पष्ट करने की आवश्यकता है। इस मामले में नोरा और जैकलीन के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है।
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी के मामले के सिलसिले में बुधवार को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश हुईं। अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंका की नागरिक फर्नांडीज तीसरा समन जारी होने के बाद जांच में शामिल हुईं।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री के संग पिंकी ईरानी थीं। ईरानी ने ही फर्नांडीज़ का चंद्रशेखर से कथित रूप से परिचय कराया था। इस मामले में ईडी ने पहले कहा था कि फर्नांडीज के बयान 30 अगस्त और 20 अक्टूबर, 2021 को दर्ज किए गए थे, जिसमें उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर से गिफ्ट लेने की बात को कबूल किया था।





