Cinema

Happy Birthday Shaan | शान का आज है 50वां जन्मदिन, महज 4 साल की उम्र से ही शुरू कर दिया था गाना | Navabharat (नवभारत)


Happy Birthday Shaan

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर सिंगर (Singer) शांतनु मुखर्जी (Shantanu Mukherjee) उर्फ  शान (Shaan) का जन्म 30 सितंबर 1972 को मध्य प्रदेश के खंडवा में एक बंगाली परिवार में हुआ था। आज उनका 50वां जन्मदिन है। वह सिंगर के साथ-साथ प्लेबैक सिंगर, संगीतकार, अभिनेता और टेलीविजन प्रेजेंटर भी हैं। वो कई भाषाओं में फिल्मों और एल्बमों के लिए गाने रिकॉर्ड किए हैं। शान ने महज 4 साल की उम्र से ही गाना गाना शुरू कर दिया था। शान ‘सा रे गा मा पा’, ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’, ‘स्टार वॉयस ऑफ इंडिया’ और ‘स्टार वॉयस ऑफ इंडिया 2’ शो की मेजबानी कर चुके है।

शान के दादा जहर मुखर्जी एक प्रसिद्ध गीतकार थे और उनके पिता स्वर्गीय मानस मुखर्जी एक संगीत निर्देशक थे और उनकी बहन सागरिका एक गायिका हैं। शान ने अपने 17 साल की उम्र से ही बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने विज्ञापनों के लिए जिंगल गाने से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में शान और उनकी बहन सागरिका ने मैग्नासाउंड रिकॉर्डिंग कंपनी के साथ साइन अप किया और कुछ हिट एल्बम रिकॉर्ड किए, जिनमें हिट एल्बम ‘नौजवान’ और ‘क्यू-फ़ंक’ शामिल हैं। उसके बाद उन्होंने बहन के साथ पॉप सीन किया।

यह भी पढ़ें

शान ने आर.डी. बर्मन के गीत ‘रूप तेरा मस्ताना’ के रीमिक्स को गाया। जिससे वो सुर्खियों में आए। उसके बाद शान ने अपनी एलबम ‘लव-ऑलॉजी’ को लॉन्च किया। साल 1999 में शान ने अपने एलबम तन्हा दिल पर गाथागीत ‘भूल जा’ के गीत को लिखा। शान ने बॉलीवुड के कई मशहूर अभिनेताओं को आवाज भी दिया है। शान ने 18 नवंबर 2000 को सिंगर, एंटरप्रेन्योर और एक्स फ्लाइट अटेंडेंट राधिका मुखर्जी से शादी की। जिससे उनके दो बेटे सोहम और शुभ है। सोहम एक रैपर हैं और शुभ एक सिंगर हैं।

Leave a Reply