
bigg boss 16 (Photo Credit: social media)
मुंबई :
बिग बॉस 16 (Bigg Boss) का आगाज आज कलर्स टीवी पर हो चुका है. शो की ओपनिंग बड़ी धमाकेदार रही है. इस बार भी शो को सलमान खान (Salman khan) ही होस्ट कर रहे हैं तो जाहिर जी बात है शो की ओपनिंग भी धमाकेदार रही होगी. बेसब्री से हर साल दर्शक इसका इंतजार करते हैं. सलमान ने शो में अपनी धमाकेदार एंट्री से धमाल मचा दिया. इस दौरान सलमान खान ने दर्शक को कंटेस्टेंट से रुबरु कराया. जिसमें सबसे पहली कंटेस्टेट निमृत कौर अहलूवालिया रही. बिग बॉस ने आज ओपनिंग के दौरान ही निमृत अहलूवालिया को कैंप्टेंसी टास्क दे दिया.
सलमान खान खुद उनकी आंखों की पट्टी खोलते हुए नजर आए. वहीं दूसरें नंबर पर कजाकिस्तान के सिंगर अब्दू रोजिक ने पापा कहते हैं बड़ा नाम करेंगे गाने से की शुरुआत. वहीं इसके बाद उड़ारियां सीरियल के किरदार अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी ने अपने डांस से एंट्री ली. दोनों की बिग बॉस के सेट पर भी जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली. वहीं इसके बाद अब तक अचर्ना गौतम और MC स्टैन शो में एंट्री ले चुके हैं. इसके बाद सलमान खान को शालीन भनोट से बातचीत करते हुए देखा गया.
जैसा कि इस बार पहले ही ऐलान किया गया था, शो की थीम सर्कस (Theme Circus) पर आधारित है तो दर्शक इसको लेकर भी काफी उत्साहित हैं. इस बार शो के होस्ट सलमान खान खुद टास्क खेलते नजर आएंगे.
बिग बॉस के रुम में होगा बदलाव
वहीं इस बार बिग बॉस में चार रूम होंगे, फायर रूम’, ‘ब्लैक ऐंड व्हाइट रूम’, ‘कार्ड्स रूम’ और ‘विंटेज रूम’. खास बात ये कि कैप्टन के पास बहुत बड़ा रूम होगा जिस वजह से कंटेस्टेंट में कैप्टन के रूम में जाने को लेकर लड़ाई होगी. जब से शो का पहला एपिसोड आया था, तब से ही ये टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो बन गया था.
संबंधित लेख
First Published : 01 Oct 2022, 10:26:32 PM





