Cinema

‘मॉम टू बी’ आलिया भट्ट ने नवरात्रि में दी मामा-बीन्स को खास गिफ्ट, बोलीं- ‘बहुत प्यार से बनाया ..’


हाइलाइट्स

आलिया भट्ट शुरू कर रही हैं नया बिजनेस.
14 अक्टूबर को अपनी मेटरनिटी रेंज लॉन्च करेंगी.

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं. दोनों ने आने वाले बेबी को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. आलिया इन दिनों अपने काम के साथ ही स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे रही है. इसके अलावा वे अपनी एक नई शुरुआत भी करने जा रही हैं,​​ जिसकी जानकारी उन्होंने हाल ही इंस्टाग्राम पर शेयर की. आलिया भट्ट अब मेटरनिटी वियर की नई रेंज बाजार में ला रही हैं. आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर मेटरनिटी रेंज की जानकारी साझा की है, जो 14 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली हैं.

आलिया भट्ट ने वीडियो शेयर कर बताया है कि वे 14 अक्टूबर को अपनी यह नई मेटरनिटी रेंज लॉन्च कर रही हैं. वीडियो में आलिया डिफरेंट आउटफिट में नजर आ रही हैं. वीडियो के साथ आलिया ने लिखा है, ‘एडामम्मा मेटरनिटी वियर, बहुत प्यार से बनाया गया है मम्मियों को के लिए. 14 अक्टूबर को लॉन्चिंग.’

बता दें इससे पहले शुक्रवार को आलिया ने कुछ पोस्ट्स शेयर कर इस मेटरनिटी रेंज की जानकारी दी थी. आलिया भट्ट ने पोस्ट के जरिए बताया था कि वे अपने आने वाले बच्चे को लेकर उत्साहित हैं और इसके लिए तैयारी कर रही हैं.
आलिया ने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘जब मैंने दो साल पहले किड्स क्लोदिंग ब्रांड की शुरुआत की थी तो लोग पूछते थे कि जब मेरे बच्चे नहीं हैं तो मैं बच्चों के लिए ब्रांड क्यों शुरू कर रही हूं. मैं अपनी मेटरनिटी लाइन की शुरुआत कर रही हूं. मैं सोचती हूं कि अब लोग नहीं पूछेंगे क्यों? लेकिन फिर भी मैं बता देती हूं.’

alia bhatt, alia bhatt pregnancy, alia bhatt maternity look, alia bhatt new business, ranbir kapoor, bollywood news, आलिया भट्ट, आलिया भट्ट मेट​रनिटी वियर, आलिया भट्ट का नया बिजनेस, रणबीर कपूर, बॉलीवुड न्यूज

(फोटो साभार: आलिया भट्ट इंस्टाग्राम)

क्या रणबीर की वॉर्डरॉब पर रेड मारनी चाहिए?
आलिया ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा था, ‘मेटरनिटी के दौरान आप नहीं जानते कि आने वाले महीनों में आप कैसे दिखेंगे या कैसा महसूस करेंगे. ऐसे में यदि स​ही आउटफिट पहनने को ना मिले तो यह तनावपूर्ण होगा. तो क्या जो ब्रांड मैं पहनती हूं, उसमें बड़े साइज मुझे लेने चाहिए या फिर रणबीर की वॉर्डरॉब पर रेड मारनी चाहिए? मेरे शरीर में बदलाव आ रहा है इसका यह मतलब नहीं कि मेरे स्टाइल सेंस में भी बदलाव आना चाहिए.’

14 अक्टूबर को लॉचिंग
वीडियो में खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही आलिया भट्ट अलग-अलग मैटरनिटी वियर  में दिख रही हैं. वीडियो में कभी टी-शर्ट तो कभी शानदार ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. आलिया के आने वाले मैटरनिटी वियर ब्रांड की खास बात ये है कि उन्होंने इन आउटफिट्स को तैयार करने के लिए कई बातों को ध्यान में रखकर बनाया है ताकि मॉम टु बी इसे पहनकर कम्फर्ट फील करें.

Tags: Aalia bhatt, Ranbir kapoor

Leave a Reply