‘जब वी मेट’ (Jab We Met) के अंशुमन को ऑडियंस आज तक भूला नहीं पाई है. करीना कपूर(Kareena Kapoor) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) स्टारर इस फिल्म को भले ही 14 साल पूरे हो गए हों लेकिन इस फिल्म का एक-एक डायलॉग ऑडियंस को आज भी मुंह जुबानी याद है. इस फिल्म में अंशुमन के किरदार से शोहरत हासिल करने वाले एक्टर तरुण अरोड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं. इस एक्टर की फोटोज ने उनके फैन्स को हैरत में डाल दिया है.
इस एक्टर की हाल ही में शेयर की गई फोटो देख कर शायद ही कोई उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाए. 43 वर्षीय तरुण अरोड़ा ने अपने एक फोटोशूट से काले रंग के टक्सीडो में एक तस्वीर साझा की है. इस फोटो में यह एक्टर अपनी जॉलाइन को फ्लॉन्ट करते नजर आते हैं.
अपने फोटो शूट से शेयर की यह तस्वीर. (फोटो साभार-instagram @tarun_raj_arora)
उनकी इस फोटो पर उनके फैन्स और फॉलोअर्स ने ढेर सारे कमेंट्स किए हैं. उनके एक फैन उनकी फिल्म ‘जब वी मेट’ के आइकोनिक डायलॉग के साथ कमेंट करते हुए लिखते हैं “ क्यों जाऊं मैं गन्ने के खेत में… क्या खास बात है” तो वहीं दूसरे यूजर लिखते हैं “वी हेट यू अंशुमन बट लव यू तरुण”. इस फोटो पर अन्य लोगों ने भी एक्टर की तारीफ करते हुए दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट्स किए है.
बता दें, तरुण अरोड़ा एक फिटनेस के शौकीन व्यक्ति हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैन्स और फॉलोअर्स के साथ फिटनेस से जुड़ी फोटो शेयर करते रहते हैं.
तरुण ने फिल्म ‘प्यार में कभी- कभी’ से किया था बॉलीवुड डेब्यू-
तरुण अरोड़ा ने 1999 में आई फिल्म ‘प्यार में कभी- कभी’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद उन्हें ‘हवस’,’शीन’,’कंचन’ जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है. लेकिन तरुण अरोड़ा को असल पहचान 2007 में आई फिल्म ‘जब वी मेट’ से मिली. इस फिल्म में उन्होंने करीना कपूर के बॉयफ्रेंड का किरदार निभाया था, जो एक्ट्रेस को छोड़ कर चला जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood, Entertainment news., Kareena kapoor
FIRST PUBLISHED : October 01, 2022, 07:30 IST




